फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   strange kind of order for balmiki community by panchayat

वाल्मीकी समुदाय को सरपंच ने सुनाया अनोखा फरमान

Mon, 01 Jun 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 01 Jun 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
strange kind of order for balmiki community by panchayat

पंचकूला के गांव टिब्बी में सरपंच ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों के लिए फरमान जारी कर तालाब में पशु ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर वे तालाब पर पशु लेकर गए तो उन्हें जुर्माना किया जाएगा। वहीं इस फरमान के बाद समुदाय के लोगों में रोष पनप रहा है।

विज्ञापन


उनका आरोप है कि सरपंच ने जाति विशेष के परिवारों पर ही इस तरह का प्रतिबंध लगाया है, जबकि अन्य ग्रामीणों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं है। मामले की शिकायत लेकर वाल्मीकि समाज के लोग डीसी से भी मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सुरेंद्र पाल, जस्सी, अजैब सिंह, जसबीर, रूलदा राम, संदीप, कुलदीप, नायब सिंह, सुनीता देवी, सर्वती देवी समेत कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव टिब्बी की सरपंच महिला सलामते है, लेकिन उसके पति सलामुद्दीन ही सरपंची चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुदाय के लोगों का कहना है कि सरपंच के पति ने गांव के चौकीदार से मुनियादी करवाकर गांव में रहने वाले वाल्मीकि समुदाय के लोगों को अपने पशु गांव के तालाब में ले जाने से रोक दिया है। गांव में वाल्मीकि समुदाय के 20 परिवार रहते हैं और हाल ही में इसे आरक्षित घोषित किया गया है।

लोगों का कहना है कि एक समुदाय के लिए यह फरमान जारी किया जाना गलत है। उनका कहना है कि वे पशुओं को पानी पिलाकर बाहर निकाल लेते हैं, लेकिन गांव में रहने वाले अधिकतर लोगों के घरों का गंदा पानी तालाब में गिराया जा रहा है।

घरों में पिलाएं जानवरों को पानी: सलामुद्दीन
गांव टिब्बी के सरपंच के पति सलामुद्दीन ने माना कि गंाव के कुछ परिवारों को तालाब पर पशुओं को ले जाकर पानी पिलाने से मना किया गया है। सभी के घरों में पानी के नल लगे हैं और पशुओं के तालाब में प्रवेश करने से अन्य पशुओं को भी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इन दुधारु पशुओं का दूध शहरों में बेचा जाता है, जिसका असर कई और लोगों पर पड़ सकता है। आदेश की अनदेखी किए जाने वालों पर जुर्माना लगाने का फैसला अधिकारियों के आदेश पर लिया गया है।


गांव टिब्बी के कुछ ग्रामीणों की शिकायत मिलने के बाद इससे संबंधित सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। इस मामले में दोनों पक्षों से बातचीत के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सभी को शांति बहाल रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दिनेश शर्मा, बीडीओ, बरवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed