फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stranded Containment Zone cavid duty Work affected

30 कंटेनमेंट जोन में फंसे, इतने ही कोविड ड्यूटी पर.. काम प्रभावित

Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
stranded Containment Zone cavid duty Work affected
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। बोर्ड के करीब 30 कर्मचारी सेक्टर-45 के कंटेनमेंट जोन में फंसे हैं, जबकि कई कर्मचारियों की ड्यूटी कोविड संबंधी कामों में लगाई गई है। इसकी वजह से बोर्ड के रोजाना के काम प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों यूटी प्रशासन की ओर से कई कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे, जिसमें सेक्टर-45 के कई घर भी कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए थे। इनमें बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों के घर भी शामिल हैं, जिससे 30 कर्मचारियों को क्वारंटीन होना पड़ा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बोर्ड के कुछ कर्मचारी पॉजिटिव भी आए हैं, जिसके चलते एहतियात के तौर पर उन्हें घर रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इतने ही कर्मचारी पहले ही कोविड ड्यूटी दे रहे हैं। इससे पहले जहां परियोजनाओं पर असर पड़ रहा था, लेकिन अब रोजाना के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसका लोगों के कार्यों पर भी असर पड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचबी के 30 कर्मचारी सेक्टर-45 में क्वारंटीन हैं। 30 कर्मचारी पहले से ही कोविड ड्यूटी पर हैं। कोविड ड्यूटी पहली प्राथमिकता है। कर्मचारियों की कमी से बोर्ड के कुछ काम प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन मौजूदा स्टाफ से सभी काम समय पर करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
-यशपाल गर्ग, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed