फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Story of ' dark' home

रोशन करने वालों के खुद के घर ‘अंधेरा’

Sun, 03 Nov 2013 01:07 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला ब्यूरो
सर्वेश कुमार/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
Story of ' dark' home
हाथ में हुनर और दिल में ढेर सारे अरमान..., लेकिन इस कला से इतनी भी कमाई नहीं होती कि परिवार का लालन-पालन हो सके।
विज्ञापन


आपदा आई तो एक झटके में जिंदगी की कमाई यानी सिर छिपाने की जगह (बिल्डिंग) भी मिट्टी में मिल गई। अब दिवाली आ गई।

दीये बनाकर दूसरों के घर को तो रोशन करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उनके अपने घर में दिवाली पर भी ‘अंधेरा’ ही रहेगा। ऐसे हालात हैं चंडीकोटला में रहने वाले लोगों के।


चंडीकोटला में मकानों में दरारें आने के बाद ढहने का सिलसिला अब भी जारी है। यहां एक परिवार में दादी-बहू-पोती मिलकर दूसरों के घरों को रोशन करने की तैयारी कर रही हैं, लेकिन इनके बदले उन्हें पैसे नहीं, बल्कि कुछ किलो अनाज मिलेगा।
विज्ञापन


घर के एकमात्र पुरुष सराजो की दिहाड़ी से जितने पैसे मिलते हैं, उससे किसी तरह घर चलता है और बाकी थोड़ा-बहुत सहयोग इन महिलाओं की मेहनत से होता है।

दादी जमीला ने बताया कि मकान में दरारें आने और इसके कुछ हिस्से ढहने की वजह से वहां रहना भी मुश्किल है। काफी मेहनत से कुछ पैसे जुटाए थे और मकान बनवाया था। अब वो भी नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुख्शाना और उसकी मां हलीमा ने कहा कि पूरा परिवार सराजो की कमाई पर निर्भर है। वे दीये बनाती हैं, लेकिन बाहर जाकर नहीं बेच सकतीं।

इसलिए आसपास ही दीये बेचती हैं। मजबूरी है, क्या करेंगे। वहीं, पड़ोस में रहने वाले लोग चंडीकोटला की बिगड़ती स्थिति के लिए वहां की मिट्टी से गुजरने वाले नाले के पानी को जिम्मेदार मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed