फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stone pelting on Pathankot Delhi Express train in Punjab

Punjab News: पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, डिब्बे का शीशा टूटा, दो महिला यात्री चोटिल

Sun, 05 Mar 2023 11:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 05 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

पिछले एक महीने में ट्रेन पर पत्थरबाजी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बीती 10 फरवरी को लुधियाना में बद्दोवाल के पास पैसेंजर ट्रेन पर पत्थबाजी हुई थी। इसमें खिड़की की तरफ बैठे आठ वर्षीय मासूम के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी। इसके बाद शरारती तत्वों ने 12 फरवरी को लाडोवाल के पास सरबत दा भला एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की थी।

विज्ञापन
Stone pelting on Pathankot Delhi Express train in Punjab
ट्रेन पर पत्थरबाजी की जांच करती जीआरपी।। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में जालंधर सिटी और चिहेड़ू स्टेशन के बीच रविवार सुबह कुछ शरारती तत्वों ने पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस (22430) पर पत्थरबाजी कर दी। इससे डी-1 डिब्बे का शीशा टूट गया और पत्थर लगने से दो महिला यात्री चोटिल हो गईं। ट्रेन पर पत्थरबाजी से अंदर बैठे यात्रियों में भय का माहौल बन गया। पत्थरबाजी के समय ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार में थी, जिसके चलते सिर्फ एक डिब्बे को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन


यह घटना रविवार सुबह साढ़े 11 बजे के करीब हुई। जालंधर सिटी स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद ट्रेन पर पत्थरबाजी हो गई। इसके बाद अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रेन के चेकिंग स्टाफ ने कंट्रोल रूम पर मैसेज करके वारदात की सूचना दी और चोटिल यात्रियों के लिए अगले स्टेशन पर मेडिकल सहायता की मांग की। 
विज्ञापन


ट्रेन पर पत्थरबाजी की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी हरकत में आ गई। इसके बाद लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार किया जाने लगा। ट्रेन के लुधियाना स्टेशन पहुंचने पर मेडिकल टीम ने चोटिल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया। आरपीएफ और जीआरपी ने नुकसान का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत व एस्कर्ट पार्टी से वारदात की जानकारी लेने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया। देर शाम तक मामले को दबाने की कोशिश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन पर एक महीने में तीसरी बार पत्थरबाजी
पिछले एक महीने में ट्रेन पर पत्थरबाजी की यह तीसरी वारदात है। इससे पहले बीती 10 फरवरी को लुधियाना में बद्दोवाल के पास पैसेंजर ट्रेन पर पत्थबाजी हुई थी। इसमें खिड़की की तरफ बैठे आठ वर्षीय मासूम के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोट आई थी। इसके बाद शरारती तत्वों ने 12 फरवरी को लाडोवाल के पास सरबत दा भला एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की थी। फिर भी पटरियों पर गश्त बढ़ाने और सुरक्षा से जुड़ी खामियों को दुरुस्त करने पर उचित ध्यान नहीं दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed