फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stone hits Chandigarh-New Delhi Shatabdi, passengers saved

Chandigarh News: चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी पर मारा पत्थर, बचे यात्री

Mon, 30 Sep 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Stone hits Chandigarh-New Delhi Shatabdi, passengers saved
अंबाला। चंडीगढ़ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हो गई। घटना ट्रेन के चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के निकलने के कुछ देर बाद घग्गर नदी के पुल के पास हुई। यात्री की शिकायत पर तुरंत ट्रेन में तैनात आरपीएफ कर्मचारी सतर्क हो गए और मामले की जानकारी कंट्रोल के माध्यम से कैंट रेलवे स्टेशन पर विभागीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

ट्रेन जैसे ही स्टेशन पर पहुंची तो कोच में पहुंचकर शीशे को टेप से जोड़ गया हालांकि इस दौरान एक यात्री को टीटीई ने दूसरी सीट पर शिफ्ट कर दिया था। कुछ देर के ठहराव के बाद ट्रेन नई दिल्ली की तरफ रवाना हो गई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12046) रविवार दोपहर लगभग 12 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई। लगभग 10 मिनट बाद ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने सी-एक कोच पर पत्थर मार दिया जोकि सीट नंबर एक और दो के नजदीक शीशे पर लगा। अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर सीट नंबर एक और दो पर बैठे यात्री सहम गए और उन्होंने मामले की जानकारी रेल कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन


पहले भी सामने आए कई मामले
चंडीगढ़ और कालका शताब्दी पर पत्थरबाजी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी दो से तीन बार शताब्दी पर पत्थरबाजी हो चुकी है। गनीमत यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी। इन घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ द्वारा लगातार अभियान भी चलाए जाते हैं, बावजूद कुछ शरारती तत्व अपनी हरकतों से दूसरों के लिए परेशानी का खड़ी कर देते हैं और इसका खामियाजा भोले-भाले यात्रियों सहित रेलवे को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed