फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF attached property worth Rs 20 crore of dismissed AIG of Punjab Police Rajjit Singh

Punjab: बर्खास्त एआईजी राजजीत की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, 20 फरवरी को केंद्र को रिपोर्ट देगी एसटीएफ

Sat, 10 Feb 2024 08:11 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 08:11 AM IST
सार

ड्रग्स तस्करी के इस मामले में आरोपी एआईजी राजजीत सिंह 20 अक्टूबर 2023 से फरार चल रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं मिली थी, तब से वह पंजाब पुलिस की नजरों से बचने के लिए फरार चल रहा है।

विज्ञापन
STF attached property worth Rs 20 crore of dismissed AIG of Punjab Police Rajjit Singh
बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग्स तस्करी केस में फरार चल रहे पंजाब पुलिस के बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोपी राजजीत सिंह की 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी चिह्नित कर अटैच की है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक 20 फरवरी को एसटीएफ की इन्वेस्टिगेशन टीम इस मामले में आरोपी की अटैच की गई प्रॉपर्टी का पूरा ब्योरा केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय की कमेटी के समक्ष पेश करेगा। 

20 फरवरी को एसटीएफ की इस मामले की इन्वेस्टिगेशन टीम रिपोर्ट पेश करने के साथ ही आरोपी पर अगली कार्रवाई तय करेगी। उधर, विजिलेंस की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी राजजीत सिंह विदेश भाग चुका है।
विज्ञापन


विजिलेंस का मानना है कि राजजीत इस समय कनाडा में है। पंजाब पुलिस की विजिलेंस ने एनआईए को यह इनपुट देकर मदद भी मांगी है। आरोपी राजजीत सिंह की पत्नी की मोहाली स्थित प्रॉपर्टी को भी एसटीएफ ने अटैच कर लिया है। इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के सेक्शन-64 एफ के तहत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार राजजीत की इन प्रॉपर्टीज पर कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार बर्खास्त एआईजी की पंजाब में 9 प्रॉपर्टी को चिह्नित कर अटैच किया गया है। इनमें न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के गांव माजरी में वर्ष 2013 में 7 कनाल 40 मरले जमीन शामिल है। यह 40 लाख में खरीदी गई थी। इसी तरह 2013 में ही न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी में 500 वर्ग गज का प्लॉट, साल 2013 में इको सिटी में खरीदा गया 500 वर्ग का प्लॉट, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। वर्ष 2016 में मोहाली के सेक्टर-69 में खरीदा गया 500 वर्ग गज की डेढ़ करोड़ की कोठी, मोहाली के सेक्टर-82 में 733.33 वर्ग गज का प्लॉट जो 55 लाख रुपये 2017 में खरीदा गया था। इन सभी प्रॉपर्टीज को एसटीएफ ने अटैच कर लिया है।


यह है पूरा मामला
वर्ष 2017 में बर्खास्त राजजीत सिंह हुंदल के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को ड्रग्स तस्करी और हथियारों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एके-47, 4 किलो हेरोइन, तीन किलो स्मैक का नशा और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। राजजीत सिंह पर आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर की मदद करने, ड्रग रिकवरी से छेड़छाड़, सबूत मिटाने को लेकर मार्च 2023 में केस दर्ज किया गया था। यहां तक की आरोपी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एआईजी राजजीत सिंह वर्ष 2012 से 2017 तक गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर में एक साथ तैनात रहे। आरोपी राजजीत अपने साथी इंस्पेक्टर को अपनी पोस्टिंग की जगह तैनात करवा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed