{"_id":"66f95efd9e120225630c4de5","slug":"stepfather-strangled-nine-year-old-daughter-father-in-law-cut-son-in-law-with-sharp-weapons-chandigarh-news-c-84-1-spkl1047-100169-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सौतेले पिता ने नौ साल की बेटी का गला घोंटा, ससुर ने दामाद को तेजधार हथियारों से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सौतेले पिता ने नौ साल की बेटी का गला घोंटा, ससुर ने दामाद को तेजधार हथियारों से काटा
Sun, 29 Sep 2024 07:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Sep 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर में ऑनर किलिंग : बेटी को पसंद नहीं करता था आरोपी, लव मैरिज से गुस्सा था ससुर
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। संगरूर में शुक्रवार रात ऑनर किलिंग की दो घटनाएं सामने आई। पहली घटना में सौतेले पिता ने अपनी 9 साल की बच्ची का गला घोंटकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी घटना में लव मैरिज से नाराज चल रहे ससुर ने अपने दामाद को तेजधार हथियारों से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
संगरूर सिविल अस्पताल में शिवम कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि उसने करीब डेढ़ साल पहले दूसरी शादी संदीप गोयल के साथ की थी। उसकी एक नौ वर्षीय बच्ची भी उनके साथ ही रहती थी। लेकिन संदीप मानवी को पसंद नहीं करता था। मानवी रोजाना शाम को स्केटिंग की प्रैक्टिस करने जाती थी, जिसे वह खुद लेकर आती थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से संदीप ही मानवी को लेकर आने लगा।
शुक्रवार शाम को जब वह घर नहीं लौटे तो उसने फोन करके पूछा तो संदीप ने बताया कि मानवी को लेकर वह बाजार जा रहा है। रात करीब नौ बजे घर के बाहर आकर संदीप ने फोन किया कि मानवी की तबीयत बिगड़ गई है जिसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने शक जाहिर किया कि मानवी को संदीप ने गला घोंटकर मारा है। घटना के बाद संदीप फरार हो गया। पुलिस ने नेहा के बयानों के आधार पर संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज, आरोपी गिरफ्तार
दूसरी घटना, लहरागागा के गांव भाई की पिशौर की है। जहां ससुर ने अपने दामाद को तेजधार हथियार से काट डाला। डीएसपी दीपइंद्रपाल सिंह जेजी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव के ठेके के पास किसी व्यक्ति का कत्ल हो गया है। मृतक गांव रामदास संधूआं निवासी गुरदीप सिंह था। गुरदीप के भाई मनजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गुरदीप ने तीन साल पहले गांव पिशौर की लड़की के साथ लव मैरिज करवाई थी जिस कारण उसका ससुराल परिवार उससे खफा था और इसी रंजिश के चलते गुरदीप सिंह को उसके ससुर गुरजंट सिंह ने कत्ल कर दिया। पुलिस ने गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
फोटोः29एसजीआरपी01
गुरदीप। फाइल