फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stay on land acquisition process by High Court

जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक

Fri, 06 Jun 2014 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Jun 2014 11:18 PM IST
विज्ञापन
stay on land acquisition process by High Court

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा के बावल और इसके आसपास की अधिगृहीत की जा रही 3600 एकड़ जमीन पर अधिग्रहण की प्रक्रिया पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


भूमि अधिग्रहण संघर्ष कमेटी के भजन लाल ने एडवोकेट विकास चौधरी के जरिए दायर एक  याचिका दायर में आरोप लगाया था कि जनहित कार्यों के नाम पर यह भूमि 14 जुलाई 2011 अधिग्रहण करने के लिए नोटिस जारी किया गया था और अब कलेक्टर ने मुनादी करवा दी है कि जमीन अधिग्रहीत होने जा रही है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि जमीन अधिग्रहण के लिए अब तक की गई प्रक्रिया पुराने अधिग्रहण एक्ट के तहत की गई है, जबकि एक जनवरी 2014 से नया एक्ट आ चुका है।

इसके तहत जमीन का मुआवजा शत प्रतिशत मिलने के बाद ही सरकार जमीन का कब्जा ले सकती है, लिहाजा इस 3600 एकड़ जमीन की आगे की प्रक्रिया नए एक्ट के मुताबिक की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे भी पुराने एक्ट के तहत 10 फीसदी मुआवजा मिलने के बाद ही कब्जा लिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया भी मुकम्मल नहीं हो सकी है और याचिकाकर्ता को भय है कि कलेक्टर की मुनादी के बाद उनकी जमीन अधिग्रहीत कर ली जाएगी।


याचिका में कहा है कि नए एक्ट के मुताबिक जिस जमीन के अधिग्रहण के लिए एक्ट बनने से पहले मुआवजा तय न हो, उस जमीन के लिए मुआवजा नए एक्ट के मुताबिक होगा।

इन तथ्यों के साथ याचिका में जमीन अधिग्रहण की आगे की प्रक्रिया नए एक्ट के मुताबिक करने का आग्रह किया गया था और हाईकोर्ट ने अब तक हुई अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed