फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statements in Kotkapura firing case, behbal kalan firing

कोटकपूरा गोलीकांड: सिख प्रचारकों ने दर्ज कराए बयान, कुछ के खिलाफ पेश हो सकता चालान

Wed, 18 Mar 2020 11:00 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 18 Mar 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Statements in Kotkapura firing case, behbal kalan firing
बयान दर्ज कराने आए सिख प्रचारक - फोटो : अमर उजाला
बरगाड़ी बेअदबी मामले से सम्बंधित बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी के फरीदकोट कैंप आफिस में मंगलवार को सिख प्रचारकों ने बयान दर्ज कराए। भाई हरजिंदर सिंह मांझी व हरजीत सिंह ढपाली समेत चार गवाहों ने कोटकपूरा गोलीकांड केस के संदर्भ में एसआईटी के समक्ष अपने अपने वयान दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


कोटकपूरा गोलीकांड मामले में अब तक पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ व पांच पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश किया जा चुका है और कुछ और गवाहों के बयान दर्ज किए जाने के चलते संभावना जताई जा रही है कि इस केस में कुछ और आरोपियों को नामजद करके उनके खिलाफ चालान पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन


सिख प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह मांझी समेत ने कहा कि घटना वाले दिन 14 अक्टूबर 2015 को बरगाड़ी बेअदबी कांड के विरोध में कोटकपूरा के मुख्य चौक में शांतिपूर्वक धरना दिया जा रहा था। सुबह के समय सिख संगत की ओर से नाम जाप किया जा रहा था कि एकाएक पुलिस ने संगत पर बल प्रयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन पर गंदे पानी की बौछारें फेंकी गई। साथ ही लाठीचार्ज करने के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए और फायरिंग तक की गई। उन्होंने कहा कि संगत पर जुल्म करने के बाद पुलिस ने सिख प्रचारकों समेत संगत के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए और उन्हें जेल भेजा।

अभी तक इंसाफ नहीं दिया जा सका

एसआईटी के पास बयान दर्ज करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में दोनों सिख प्रचारकों ने रोष जताया कि राज्य की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने सत्ता में आने से पहले सिख समाज के साथ वादा किया था, बेअदबी व गोलीकांड मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

तीन साल का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद अभी तक इंसाफ नहीं दिया जा सका। इस दौरान दोनों सिख प्रचारकों के साथ हरजिंदर सिंह वजीदके, गुरसेवक सिंह ने एसआईटी के पास ब्यान दर्ज करवाए। इस मौके पर सुखविंदर सिंह बब्बू व हरपिंदर सिंह कोटकपूरा हाजिर रहे।

विधायक आवास के समक्ष धरना 22 को  
भाई हरजिंदर सिंह मांढी व हरजीत सिंह ढपाली ने बताया कि दरबार ए खालसा और एलायंस आफ सिख आर्गेनाइजेशन की विधायकों से जवाज तलबी मुहिम के तहत 22 मार्च रविवार को दोपहर 12 बजेविधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लो के आवास के समक्ष रोष धरना दिया जाएगा।

इस दौरान नाम जाप व कीर्तन के उपरांत डेरा सिरसा प्रमुख की तरफ से 2007 में रचाए स्वांग खिलाफ कार्रवाई करने, नकोदर गोलीकांड, बरगाड़ी बेअदबी, कोटकपूरा, बबिहबल गोलीकांड और मौड़ बम ब्लास्ट के दोषियों खिलाफ कारवाई करने के वादे याद कराए जाएंगे और विधायक ढिल्लों की तरफ से विधनासभा के विशेष सेशन में उनकी तकरीर संबंधी जवाब तलबी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed