{"_id":"73df3a0a06ca3495d8e5694d4431a316","slug":"statement-of-sad-leader-about-bjp-former-mp-sidhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिअद के निशाने पर आए पूर्व सांसद सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिअद के निशाने पर आए पूर्व सांसद सिद्धू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Oct 2014 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बीते बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ की गई बयानबाजी के बाद अब वो शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
शिअद ने कहा है कि सिद्धू ने अमृतसर लोकसभा चुनाव के दौरान न केवल अपनी पार्टी, बल्कि राजनीतिक गुरु अरुण जेटली की पीठ मे छुरा घोंपा था।
यहां वीरवार को जारी एक बयान में शिअद के महासचिव महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि सिद्धू, जो अपनी पार्टी और अपने गुरु के ही वफादार नहीं, वह शिअद को वफादारी का पाठ पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन