फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Statement of Gurdaspur's DC on MP Sunny deol's notice issue

सनी देओल की सदस्यता पर संकट से जुड़ी अहम जानकारी आई सामने, आप भी जान लें

Thu, 20 Jun 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Statement of Gurdaspur's DC on MP Sunny deol's notice issue
सांसद सनी देओल - फोटो : फाइल

सांसद सनी देओल के चुनावी खर्च को लेकर वेबसाइट्स व टीवी पर चल रही खबरों को गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विपुल उज्ज्वल ने निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सनी देओल को कोई नोटिस नहीं भेजा गया है और न ही सदस्यता रद्द होने संबंधी कोई कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


गौर रहे कि कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि सनी देओल ने अपने खर्च लिमिट 70 लाख रुपये से ज्यादा 86 लाख रुपये खर्च किया है जिससे सनी देओल की सदस्यता रद्द हो सकती है। इस खबर से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। सभी अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। 

विज्ञापन

इस संबंध में जब जिला चुनाव अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विपुल उज्ज्वल से बात की गई तो उन्होंने इस खबर को गलत बताया कि सांसद को नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने 86 लाख रुपये के आंकड़ों पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि मीडिया के पास कौन ये आंकड़े उपलब्ध करवा रहा है क्योंकि उनके पास ऐसे कोई आंकड़े नहीं है और न ही उनकी ओर से कोई आंकड़े जारी किए गए।

डीसी ने कहा कि सनी देओल के चुनावी खर्च की राशि 70 लाख से थोड़ी अधिक है लेकिन 86 लाख रुपये नहीं है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों का अभी मिलान हो रहा है और कुछ भी कहना गलत होगा। क्योंकि पहले आंकड़ों का मिलान जरूरी है।

डीसी ने कहा कि अभी सारा रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है कि केवल सनी देओल का खर्च ही चेक किया जा रहा है। भारत के सभी उम्मीदवार जिन्होंने चुनाव लड़ा उनके खर्च का मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed