पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: मोहाली से ISI का एजेंट गिरफ्तार, सरकारी इमारतों के नक्शे मुहैया कराने का है आरोप
आरोपी ने पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों के वीडियो बनाकर भी आईएसआई को भेजे थे। इतना ही नहीं, वह इनकी लोकेशन भी उन्हें भेजता था। इसके बदले में भपिंदर को मोटी रकम मिलती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में जासूसी करने के आरोप में पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने चंडीगढ़ सेक्टर 40 डी निवासी तपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह चार साल से सैन्य ठिकानों, पंजाब के प्रमुख प्रतिष्ठानों, संवेदनशील इमारतों और पुलिस थानों के नक्शे व तस्वीरें आईएसआई व आतंकी संगठनों को भेज रहा है। अदालत ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
एसएसओसी के एआईजी अश्वनी कपूर ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बुधवार रात टीम ने उसे फेज एक से गिरफ्तार किया। अदालत में सुनवाई के दौरान एसएसओसी ने कहा कि आरोपी के तार पाकिस्तान से संचालित आईएसआई व प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस समेत कई आतंकी संगठनों से जुड़े हैं। उसने पंजाब पुलिस की इमारतों, दफ्तरों, पुलिस स्टेशनों के फोटो और वीडियो बनाकर आईएसआई को भेजे हैं।
वह इनकी लोकेशन भी भेजता था। उसने एसएसओसी की इमारत का वीडियो भी बनाकर भेजा था, जो उसके फोन से रिकवर कर लिया गया है। इसके बदले में तपिंदर को मोटी रकम मिलती थी। आरोपी से दो मोबाइल बरामद हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान से संबंधित कई नंबर हैं। एसएसओसी ने दोनों मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।
आरोपी काफी समय से आईएसआई के एक एजेंट से सोशल मीडिया एप के जरिए बात कर रहा था। उसके फोन से पाकिस्तान में बैठे एजेंटों से हुई चैट भी रिकवर हो गई है। पूछताछ में यह भी बताया कि इससे पहले उसने सेना और अन्य स्थानों की जानकारी भी खुफिया एजेंसियों की भेजी थी, जो उसने डिलीट कर दी है।
पंजाबी भाषा व राजनीति विज्ञान में कर चुका है एमए
तपिंदर सिंह काफी पढ़ा-लिखा है। उसने चंडीगढ़ के एक निजी कॉलेज से पंजाबी भाषा में और पंजाब विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की है। वह 2018 में सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई के संपर्क में आया और उसके बाद वह उनके लिए काम करने लगा।
आरपीजी अटैक में भी होगी पूछताछ
ऑपरेशन सेल को आरोपी पर मोहाली स्थित पुलिस के खुफिया मुख्यालय और तरनतारन के सरहाली थाने की फोटो आतंकी संगठनों को भेजने का शक है। इन दोनों जगहों पर सात महीने के भीतर आरपीजी अटैक हुए हैं। दोनों अटैक के सिलसिले में भी उससे पूछताछ की जाएगी।
तपिंदर के घर पर ताला, पड़ोसियों को कोई जानकारी नहीं
तपिंदर सिंह के सेक्टर 40 डी स्थित मकान पर गुरुवार को ताला लगा था। पड़ोसियों को भी उसके पकड़े जाने और पुलिस के आने की कोई जानकारी नहीं थी। पड़ोसियों ने बताया कि पुलिस की वर्दी में यहां कोई भी दिखाई नहीं दिया। दूसरी ओर कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर बताया गया कि उनसे अभी पुलिस ने कोई जानकारी नहीं मांगी है।