{"_id":"9b0a31a014e0565bdfcde8e6016e0be0","slug":"state-level-rally-of-computer-operators","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर ऑपरेटरों ने की राज्यस्तरीय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने की राज्यस्तरीय रैली
अमर उजाला मोहाली
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन मुख्यालय पर रोष रैली की। इसमें राज्य भर से ऑपरेटर शामिल हुए।
रैली में सूबा प्रधान रूपिंदर पाल सिंह ने कहा कि कंप्यूटर ऑपरेटर पिछले 13 सालों से काम कर रहे हैं। सरकार ने तीन साल की सर्विस पूरी कर चुके मुलाजिमों को रेगुलर करने की हिदायतें दी हैं।
पीएचएससी अपने चहेते मुलाजिमों को तो पक्का कर रहा है। परंतु 69 कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं अन्य मुलाजिमों के साथ सौतेला बर्ताव किया जा रहा है। जब ऑपरेटरों ने अदालत की शरण ली तो सरकार ने हिदायत दी कि जिस तरह बाकी मुलाजिमों को पक्का किया जा रहा है, उसी तरह इन ऑपरेटरों को भी पक्का किया जाए।
विज्ञापन
परंतु आज तक उन्हें रेगुलर नहीं किया गया। परमिंदर सिंह ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों के लिए बनाए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जिस तरह तीन साल की सेवा पूरी कर चुके मुलाजिमों को पक्का किया जा रहा है।
उसी तरह ऑपरेटरों को भी ईपीएफ, मेडिकल री-एंबर्समेंट व सालाना इन्क्रीमेंट दी जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऑपरेटरों को बीस दिसंबर तक रेगुलर न किया गया तो वे संघर्ष छेड़ेंगे। इस मौके पर जतिंदर ठाकुर, मीनाक्षी, गुरप्रीत कौर, अमरिंदर कौर, अमित गांधी, पंकज राणा, इकबाल सिंह भी मौजूद थे।