{"_id":"574f38534f1c1b43661091b6","slug":"state-level-program-in-cppdcidi-in-martyrs-day-on-june-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर चप्पड़चिड़ी में 26 जून को राज्यस्तरीय समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर चप्पड़चिड़ी में 26 जून को राज्यस्तरीय समागम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 02 Jun 2016 05:35 PM IST
विज्ञापन
चप्पड़चिड़ी, मोहाली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान सिख जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर के तीन सौ साला शहीदी दिवस पर चप्पड़चिड़ी में 26 जून को राज्यस्तरीय समागम का आयोजन किया जाएगा। पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कार्यक्रम आयोजन का फैसला किया है। अपने आवास पर हुई बैठक में सीएम ने पर्यटन मंत्री सोहन सिंह ठंडल की अगुवाई में कमेटी गठित की, जो प्रबंधों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन
कमेटी में कैबिनेट मंत्रियों बिक्रम मजीठिया, डॉ. दलजीत चीमा, मदन मोहन मित्तल, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, तकनीकी शिक्षा बोर्ड केचेयरमैन सेवा सिंह सेखवां, डीएसजीपीसी के महासचिव मनजिंदर सिरसा, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, पीयू के वीसी डॉ. जसपाल सिंह और एसजीपीसी का एक प्रतिनिधि होगा।
विज्ञापन
सरहिंद केऐतिहासिक आम खास बाग में नामी कंपनी द्वारा लेजर शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें बाबा बंदा बहादुर के जीवन और फलसफे को पेश किया जाएगा। सीएम ने कहा कि दिल्ली में होने वाले समागम की अध्यक्षता करने को वह खुद पीएम नरेंद्र मोदी को निमंत्रण देंगे। समागमों के लिए सरकार ने पहले ही 25 करोड़ रुपये का प्रबंध किया है।
विज्ञापन