फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Carraige Scheme of Haryana

हरियाणा स्टेज कैरिज स्कीम के रूट विस्तार पर डीएलसी बरत रही लापरवाह, नाखुश है सरकार

Tue, 11 Aug 2020 12:16 PM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Aug 2020 12:16 PM IST
सार

  • अंतरजिला रूट के बारे में एक दूसरे से संपर्क न साधने पर सरकार नाखुश
  • 11 अगस्त को प्रधान सचिव परिवहन ने बुलाई बैठक, डीएससी के जवाब पर होगी चर्चा

विज्ञापन
State Carraige Scheme of Haryana
फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में स्टेज कैरिज स्कीम के तहत अंतरजिला रूट तय करने के संबंध में डीएलसी (जिला स्तरीय समितियां) लापरवाही बरत रही हैं। निजी बसों के एक से दूसरे जिले तक रूट का विस्तार संबंधित डीएलसी की आपसी चर्चा के बाद होना है, लेकिन परिवहन आयुक्त कार्यालय को कुछ डीएलसी के बिना बातचीत रूट बढ़ाने की शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन


इससे सरकार नाखुश है। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने शिकायतें मिलने पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव सह एडीसी को पत्र लिखकर पूरी रिपोर्ट तलब की है। 11 अगस्त को परिवहन विभाग के प्रधान सचिव स्टेज कैरिज स्कीम के रूट को लेकर बैठक लेंगे। जिसमें डीएलसी के जवाब पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


डीएलसी की अध्यक्षता जिलों के एडीसी करते हैं, इसलिए रूट विस्तार में होने वाली किसी भी गड़बड़ी के लिए वे सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। परिवहन आयुक्त कार्यालय ने रूट विस्तार को लेकर डीएलसी से 10 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे तक शिकायतों पर जवाब मांगा था, जिसे अधिकांश एडीसी ने भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर सिफारिश करने के थे निर्देश

- जिलों के भीतर के निजी रूट परमिट में संशोधन के लिए सुझाव
- किसी रूट को अगर एक जिले से दूसरे जिले तक बढ़ाना है तो संबंधित जिले की डीएलसी आपस में चर्चा के बाद ही अपनी सिफारिश भेजेंगी

समीक्षा में पाया गया निर्देशों का उल्लंघन
डीएलसी ने अंतरजिला रूट को लेकर अपनी सिफारिशें परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजी हैं। जिनकी समीक्षा में निर्देशों के उल्लंघन की बात सामने आई है। रूट विस्तार पर संबंधित जिलों की डीएलसी ने एक-दूसरे से चर्चा किए बिना ही अपनी सिफारिश कर दी हैं।

इसके पीछे क्या कारण रहे हैं, ये जवाब भी डीएलसी से मांगा गया था। मंगलवार को होने वाली बैठक के बाद प्रधान सचिव, परिवहन नए सिरे से रूट विस्तार को लेकर आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed