फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   star caracter play in ramleela club

मिलिए, रामलीला के इन 4 सुपर कलाकारों से

Thu, 25 Sep 2014 07:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
star caracter play in ramleela club

चंडीगढ़ में रामलीला शुरू हो चुकी है। इसमें विभिन्न किरदार निभाने वाले 4 सुपर कलाकारों से मिलिए।

विज्ञापन


सुमित सेठी : सीरियल के विष्णु हैं यहां के राम
सेक्टर-20 के आजाद ड्रामाटिक क्लब में राम की भूमिका सुमित सेठी निभाते हैं। वह टीवी सीरियल और एलबम में काम कर चुके हैं। एक सीरियल में विष्णु की भूमिका निभा चुके हैं। कंप्यूटर सर्विस का काम करते हैं। उनकी बेटियां भी कृष्णलीला में भूमिका निभाती हैं। सुमित सेठी का हर दिन सुबह मंदिर में पूजा से शुरू होता है।

ललित ग्रोवर : जमीन पर सोते हैं हनुमान
इसी रामलीला में हनुमान की भूमिका चार्टेड एकाउंटेंट ललित ग्रोवर निभाते हैं। वह पिछले दस साल से रामलीला में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। जब तक रामलीला चलती है, वह जमीन पर सोते हैं और सादा भोजन करते हैं। महसाभा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन


सुखदेव : 14 वर्ष से लक्ष्मण

इसी रामलीला में पिछले 14 साल से लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं सुखदेव। प्राइवेट नौकरी करते हैं। रामलीला के बाद स्टेज पर सोते हैं।

सेक्टर-7 : नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी
ज्योति शर्मा : खुद हनुमान और बेटा राम

सेक्टर-7 की नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी की रामलीला में ज्योति शर्मा पिछले छह साल से हनुमान का रोल करते आ रहे हैं। पिछले साल उनका बेटा भी राम की भूमिका निभा चुका है। ज्योति शर्मा एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। वह वे दशरथ, कुंभ कर्ण, अक्षय कुमार, विश्वामित्र, अहि रावण, जटायु, जनक, सुग्रीव आदि के किरदार भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed