{"_id":"58cd6bb44f1c1b295a32bd31","slug":"sta-aproach-for-bannig-old-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की सड़कों पर 31 मार्च के बाद नहीं चल पाएंगी ये गाड़ियां, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की सड़कों पर 31 मार्च के बाद नहीं चल पाएंगी ये गाड़ियां, जानिए क्यों
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में गाड़ी चलाने वालों को झटका लग सकता है, 31 मार्च से शहर की सड़कों पर गाड़ियां नज़र आना बंद हो सकती हैं। पंद्रह साल पुराने कमर्शियल वाहन 31 मार्च के बाद शहर की रोड पर नहीं चलाए जाएंगे। इसके लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने सीटीयू, नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागों को नोटिस भेजा है।
एसटीए एडिशनल सेक्रेटरी राजीव तिवारी ने बताया कि अगर प्रशासन के सरकारी महकमें के वाहन वायलेशन कर चलाए जाएंगे, तो 31 मार्च के बाद इनका भी चालान किया जाएगा। एसटीए की ओर से प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए 31 दिसंबर से 15 साल पुराने वाहनों की एंट्री को बैन किया था।
अगर यह कमर्शियल वाहन शहर में एंटर होंगे, तो इनका चालान किया जाएगा। इसमें शहर के कुल सरकारी वाहनों की संख्या 700 है। इसमें सीटीयू के 200 वाहन, एमसी के ट्रक सहित अन्य विभागों की गाड़ियां भी हैं।