फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP Public Window Closed in Chandigarh, People can file complaints online

कोरोना की दस्तक के बाद एसएसपी पब्लिक विंडो बंद... अब ऑनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें

Sun, 06 Sep 2020 11:44 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Sep 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
SSP Public Window Closed in Chandigarh, People can file complaints online
पुलिस मुख्यालय - फोटो : ANI

सेक्टर- 9 के पुलिस मुख्यालय स्थित एसएसपी विंडो पर एक महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद एसएसपी विंडो को बंद कर ऑनलाइन शिकायत सेवा शुरू कर दी गई है। अब आप चंडीगढ़ पुलिस के वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन


एसएसपी विंडो पर एक होमगार्ड, एक महिला कांस्टेबल समेत कुल पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती थी। इनमें से होमगार्ड, महिला कांस्टेबल समेत चार पुलिस संक्रमित पाए गए हैं। आला अधिकारियों का मानना है कि जब तक ये सभी मुलाजिम ठीक नहीं हो जाते पब्लिक विंडो ऐसी ही आम लोगों के लिए बंद रखी जाएगी।
विज्ञापन


अगर इस बीच किसी को शिकायत देना है तो वह ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। उसे चंडीगढ़ पुलिस के वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी। मुलाजिमों में कोरोना की पुष्टि होने पर विंडो को सील कर सैनिटाइज कर दिया गया है। अब देखने वाली बात है कि एसएसपी पब्लिक विंडो को पुलिस विभाग कब तक खोलेगा। बता दें कि इससे पहले ईस्ट डिविजन के डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी देखें: हमारे यू्ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

औसतन 50 के करीब रोजाना आती है शिकायतें  

बता दें कि किसी का पुराना केस हो, या फिर थाने में सही ढंग से करवाई नहीं होने पर लोग इंसाफ की गुहार लगाने सेक्टर 9 के पुलिस मुख्यालय स्थित एसएसपी विंडो पर शिकायत देने पहुंचते थे। इस दौरान कई बार शिकायतों को लेकर काफी लंबी लाइनें भी लगी रहती थी। पुलिस आंकड़ों के अनुसार औसतन रोजाना 50 के करीब शिकायतें पहुंचती थी। लेकिन अब शिकायतें ऑनलाइन शुरू करने से आंकड़ा काफी कम हो जाएगा।  

आरटीसी में सबसे ज्यादा हुए थे संक्रमित  
चंडीगढ़ पुलिस में मई महीने में पहली बार सेक्टर 26 स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) में कोरोना ने दस्तक दी थी। इसके बाद से सेक्टर-17 थाना, पंजाब यूनिवर्सिटी पुलिस बीट बॉक्स, क्राइम ब्रांच, पुलिस मुख्यालय, भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी), ट्रैफिक समेत अन्य विंग तक पहुंच गया। इनमें एक एक डीएसपी समेत कुल 40 पुलिसकर्मियों में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। 

पुलिस विभाग की बढ़ सकती है सिरदर्दी  
यूटी पुलिस विभाग में मुलाजिमों के कोरोना संक्रमित होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सार्वजनिक व्यवहार के कारण पुलिस का रोजाना सैकड़ों लोगों से मिलना जुलना होता है। लेकिन बावजूद इसके न तो इन मुलाजिमों को समय समय पर सैनिटाइजर और न ही मास्क दिया जाता है। ऐसे में अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो विभाग के लिए यह बड़ी सिरदर्दी बन सकती है।  

चार मुलाजिमों के कोरोना संक्रमित मिलने पर पब्लिक विंडो बंद कर दी गई है। अब शिकायतकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।  दिलबाग सिंह इंस्पेक्टर, पब्लिक विंडो इंचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed