फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SSP interrogated the five accused, laptop recovered from Satwant's house

एसएसपी ने कई घंटे की आरोपियों से पूछताछ, घर में ली गई तलाशी

Sat, 22 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
SSP interrogated the five accused, laptop recovered from Satwant's house
चंडीगढ़। तत्कालीन डीजीपी पंजाब सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के फर्जी हस्ताक्षर कर 11 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति सूची जारी करने के मामले में एसएसपी कुलदीप चहल ने शुक्रवार को खुद आरोपियों से पूछताछ की। उधर, दोपहर करीब ढाई बजे एसआईटी की टीम आरोपी निरीक्षक सतवंत सिंह को उसके घर लेकर पहुंची और तलाशी ली। यहां से पुलिस को फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने सतवंत का एक लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कुछ और फर्जी सूचियों के जारी करने का खुलासा आरोपियों ने किया है। पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है। इस पूरे खेल में आरोपी सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार की अहम भूमिका रही है, वही फर्जी सूची टाइप करता था। डीजीपी ऑफिस में तैनात होने से उसे पता था कि आदेश कैसे टाइप किया जाता है। एसएसपी कुलदीप चहल शुक्रवार को सेक्टर-3 थाना पहुंचे और पांचों आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद एसआईटी आरोपी सतवंत सिंह को उसके घर लेकर पहुंची।
विज्ञापन

अब तक पांच आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक मोहाली फेज-6 निवासी व डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट संदीप कुमार (55), हवलदार मानी कटोच (33), चंडीगढ़ सेक्टर-39 निवासी डीजीपी दफ्तर में तैनात सुपरिंटेंडेंट बहादुर सिंह (52), मोहाली के थ्री बी टू निवासी बर्खास्त उपनिरीक्षक सरबजीत सिंह (47) और फाजिल्का निवासी साइबर सेल मोहाली में तैनात निरीक्षक सतवंत सिंह (48) की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस को अमित गुप्ता नाम के एक संदिग्ध की भी तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंदर की तलाश में पटियाला के एक गांव में दबिश
इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह और उसका बेटा फरार हैं। सोहना थाने में तैनात उप निरीक्षक हरविंदर सिंह के पटियाला के एक गांव में होने की सूचना पर एसआईटी ने वहां दबिश दी, लेकिन हरविंदर सिंह और उसका बेटा वहां नहीं मिले। हरविंदर सिंह का मोबाइल भी कई दिनों से बंद है और वह ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा। पुलिस का कहना है की आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed