{"_id":"689a4ab86f8898d83405392d","slug":"ssp-advised-students-to-stay-away-from-social-media-and-drugs-chandigarh-news-c-16-pkl1079-788335-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एसएसपी ने विद्यार्थियों को दी सोशल \nमीडिया और नशे से दूर रहने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एसएसपी ने विद्यार्थियों को दी सोशल मीडिया और नशे से दूर रहने की सलाह
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्रों के लिए गर्व का पल था, जब इसी स्कूल से नॉन-मेडिकल विषय में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई करने वाली और अब आईपीएस बनकर चंडीगढ़ की एसएसपी के पद पर तैनात कंवरदीप कौर यहां पहुंचीं।
एसएसपी ने 12वीं के साइंस और कॉमर्स के छात्रों से मुलाकात की। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम के तहत अडॉप्ट अ स्कूल–इंस्पायर अ जेनरेशन थीम पर आयोजित किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल स्मृति निर्दोष ने एसएसपी का स्वागत करते हुए बताया कि कंवरदीप कौर भी इसी स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं।
छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एसएसपी ने सोशल मीडिया का सीमित और सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। इस मौके पर एसडीपीओ (साउथ वेस्ट) अनुराग दारू, डीएसपी सीता देवी, और सेक्टर 36 थाने के एसएचओ जेपी सिंह भी मौजूद रहे।