फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ssa_rmsa_workers_candal march

एसएसए-रमसा मुलाजिमों ने कैंडल मार्च निकाला

Thu, 21 Nov 2013 04:16 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 21 Nov 2013 04:16 PM IST
विज्ञापन
ssa_rmsa_workers_candal march
फेज-8 स्थित शिक्षा विभाग के दफ्तर के बाहर धरने पर चल रहे एसएसए-रमसा नॉन टीचिंग स्टाफ ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च धरनास्थल से शुरू होकर फेज-दो स्थित शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रोफेसर चंदू सिंह माजरा के घर तक गया।
विज्ञापन


मार्च में काफी संख्या में महिला व पुरुष मुलाजिम शामिल हुए। मुलाजिमों ने साफ किया है कि जब तक उनकी वेतन बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होती।

तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक बुधवार को काफी संख्या में एसएस-रमसा नॉन टीचिंग स्टाफ शिक्षा विभाग के आफिस के बाहर जुटे।

पूरे दिन मुलाजिमों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिमों ने बताया कि उन्होंने अपना काम पूरी तरह बंद कर दिया है। अब कार्यालय में उनकी गैर हाजिरी लग रही है।
विज्ञापन


ऐसे में अब मांगें न माने जाने तक संघर्ष पर रहेंगे। शाम को मुलाजिमों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान मुलाजिम शहर के विभिन्न फेजों से होते हुए चंदू माजरा के घर पहुंचे। इस दौरान मुलाजिमों के साथ पुलिस के जवान भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed