फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spread cholera in manimajra, five confirmed patients

मनीमाजरा में फैली हैजा की दहशत, 5 मरीज मिले

Mon, 10 Aug 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Aug 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन
spread cholera in manimajra, five confirmed patients

मनीमाजरा के कुछ इलाकों में हैजा फैल गया है। इसके पांच कंफर्म मरीज आए इनमें दो बच्चे हैं। पांचों मनीमाजरा की इंदिरा कालोनी के हैं, जबकि एक संदिग्ध मरीज आया है। इसके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


हैजा के कंफर्म केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। रविवार को पूरे दिन विभाग की टीम ने इलाके में डेरा डाले रखा। हाउस टु हाउस सर्वे शुरू कर दिया गया है। दवाइयां बांटी गईं। कालोनीवासियों को एजुकेट भी किया जा रहा है। खतरे को देखते हुए सेक्टर 16 में दस बेड इमरजेंसी में तैयार कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डा. वीके गगनेजा ने बताया कि शुक्रवार को हैजा का एक केस पाजीटिव आया था। शनिवार को चार संदिग्ध मरीज आए और उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट जब रविवार को आई तो चारों केस हैजा के पाजीटिव पाए गए। इनमें एक आठ महीने और एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। चार को मनीमाजरा के हास्पिटल में एडमिट कराया गया, जबकि दो सेक्टर 16 के जनरल हास्पिटल में रेफर कर दिया गया है। हैजा के कंफर्म केस तीन अलग-अलग घरों से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के पांच सैंपल फेल: हैजा के पांच कंफर्म मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नौ सैंपल भरे। इनमें से पांच सैंपल फेल हो गए। इनमें बैक्टीरिया मिला है। इसका मतलब यह है कि पानी में कहीं न कही मिलावट है। उसके बाद मनीमाजरा से चार व इंदिरा कालोनी से 48 से ज्यादा सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट सोमवार को आने की संभावना है।

पानी की सप्लाई काटी: हैजा फैलने के बाद पानी की सप्लाई काट दी गई। इलाके में पीने के पानी के लिए टैंकर भेजे गए हैं। दोपहर को इंदिरा कालोनी व अन्य इलाके के लोगों ने टैंकर से पानी भरा। अधिकारियों ने बताया कि जब तक स्थिति कंट्रोल में नहीं आती, तब तक लोगों के लिए टैंकर भेजा जाएगा। दूसरी तरफ नगर निगम के कर्मचारियों ने पानी में मिलावट के सोर्स को ढूंढना शुरू कर दिया। पूरे दिन खोजबीन जारी रही, लेकिन सोर्स नहीं मिल पाया।


कई दिन से आ रहा था बदबूदार पानी
: इलाके के कांग्रेसी नेता सुभाष धीमान व शिव सेना सेवा मंडल के प्रधान अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से बदबूदार पानी की सप्लाई आ रही थी। पिछले दिनों भी शिकायत आई थी, लेकिन गौर नहीं किया गया। नतीजन हैजा फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed