फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports Minister Kiren Rijiju reached Haryana's Karnal

रिजिजू बोले- ओलंपिक में टॉप-10 में आना हमारा लक्ष्य, हरियाणा के लोगों की नसों में दौड़ता खेल

Sat, 30 Nov 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Nov 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister Kiren Rijiju reached Haryana's Karnal
Kiren Rijiju - फोटो : social media

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि भारत सरकार खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने का प्रयास कर रही है। खेल के लिए नई सोच लाने की जरूरत है और सरकार इसके लिए निरंतर कार्य कर रही। ओलंपिक में हमारे एक या दो मेडल आते हैं, हमारा आगे का टारगेट ओलंपिक में टॉप-10 में आने का है और इसके लिये किसी भी प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं और आर्थिक सहायता की कमी नहीं रहने दी जाएगी। 

विज्ञापन


पिछले पांच महीनों में खेल की नीतियों में बदलाव किये गए हैं। भारत में यूनिवर्सिटी और स्कूल गेम को एक साथ करवाने का निर्णय लिया गया है। बाहरी देशों में यूनिवर्सिटी और स्कूल गेम को एक साथ करवाया जाता है। इससे देश के लिए बेहतर खिलाड़ी तराशने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन समारोह पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में आया हूं तो कुछ न कुछ जरूर देकर जाऊंगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द की क्षेत्र को राज्य सरकार और केंद्र सरकार के तालमेल से खेल प्रशिक्षण केंद्र की सौगात दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों में भरा जोश, बोले-हरियाणा के लोगों की नसों में दौड़ता है खेल

नवोदय स्कूल में पहुंचे खेल मंत्री किरण रिजीजू ने खिलाड़ियों में जोश भरते हुए कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है, चाहे खेल का मैदान हो या जंग का यहां के नौजवान हमेशा से ही देश में अपनी लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका हरियाणा से खास लगाव है वह जब भी दिल्ली या आस-पास के प्रदेशों में आएंगे तो हरियाणा की मिट्टी को नमन करने के लिये जरूर पधारेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों की नसों में खेल दौड़ता है। खेलों में हरियाणा ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। हरियाणा की मिट्टी ने देश को अनेक पहलवान दिए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम चमकाया है। 

जिस देश का नागिरक फिट नहीं समझो कुछ नहीं
उन्होंने कहा पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों को फिट बनाने के लिए अनेक योजनाओं पर काम चल रहा है। पीएम ने 2016-17 में खेलो इंडिया व फिट इंडिया मूवमेंट को शुरू किया गया है। इसमें फिट गांव, फिट स्कूल, फिट राज्य, फिट संस्था, फिट शहर को सम्मानित किया जाएगा। गांवों को फिट बनाने के लिय पंचायत को अलग से खेल मंत्रालय द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 5 से 10 वर्ष तक भारत शारीरिक रूप से फिट हो जाएगा। संसद भवन में सभी सांसदों को फिट रहने के लिए कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए ताकि वह शारीरिक रूप से फिट रह सकें।

नये साल में ये होंगे खेल
उन्होंने कहा कि नये साल से खेलो इंडिया स्कीम के तहत सरकार द्वारा चार वर्गों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। यूनिवर्सिटी गेम जो ओडिशा में आयोजित की जाएगी, जिसमें 21 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। यूथ गेम जिसका उदघाटन 10 जनवरी, 2020 को गुवाहाटी में किया जाएगा। 

इसमें 17 से 21 वर्ष के खिलाड़ी भाग लेंगे। यूथ गेम का प्रतीक चिन्ह सोमवार को खेल मंत्री व असम के मुख्यमंत्री द्वारा लांच किया जाएगा। वहीं स्कूल गेम पुराने समय में गांवों में जो खेल खेले जाते थे उन्हें इसमें शामिल किया जाएगा। जैसे खो-खो, गतका, मलखम आदि को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जबकि  टोकिया व लांस एंजिल्स में आयोजित ओलंपिक के लिए बेहतर खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। टोकिया पेरिस में 2024 व लांस एंजल्सि अमेरिका में 2028 में ओलंपिक खेल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed