फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports ground will be constructed in every village of Punjab

Punjab: युवाओं को नशे से बचाने के लिए मान सरकार का बड़ा एलान, हर गांव में बनेगा स्टेडियम

Sun, 13 Jul 2025 08:31 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 08:31 PM IST
सार

 युवाओं को नशे के दलदल से निकालने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के हर गांव में ग्राउंड बनाने का एलान किया है। उन्होंने कहा 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है। पूरे राज्य में 13 हजार स्टेडियम बनाए जाएंगे। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Sports ground will be constructed in every village of Punjab
भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री - फोटो : X

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13 हजार अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी। हर गांव में खेल ग्राउंड बनाया जाएगा। सीएम ने कहा यह पुण्य का काम है।  पहले चरण के तहत 3,083 स्टेडियमों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया जैसों से युवाओं को बचाने के लिए ही ये स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। सीएम मान रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को बनाया जाएगा कोच

सीएम मान ने कहा कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है इसलिए राज्य सरकार युवाओं की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने के लिए खेलों को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को इन नई सुविधाओं में उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच के रूप में नियुक्त किया जाएगा। साथ ही मौजूदा खिलाड़ी भी इन स्टेडियमों में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


पूर्व की सरकारों पर बोला हमला

स्टेडियम गांव स्तर पर खेल भावना को प्रोत्साहित करने में अधिक सहायक होंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास या युवाओं के रोजगार पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में नशे का कारोबार बिना किसी रोक-टोक के इतने बड़े पैमाने पर फैल गया।

सीएम मान ने कहा कि नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया गया है। इस मुहिम का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल से निकालकर उन्हें राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनाना है। इसे लेकर एक व्यापक योजना तैयार की गई है। पंजाब देश का पहला राज्य है, जिसने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले तैयारियों के लिए वित्तीय सहायता दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में मजबूत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की विशेषज्ञता का पूरा उपयोग किया जाएगा। सीमित संसाधनों के बावजूद पंजाब ने हरभजन सिंह, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अन्य सितारे पैदा किए हैं। मान ने कहा कि कबड्डी के खेल को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Chandigarh: एजुकेटर शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द मांगे जाएंगे आवेदन, तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed