फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports Council double amount events increases hosting State National International Championships

शहर में खेल आयोजनों के लिए अब मिलेगी दोगुनी राशि, स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी राशि बढ़ाई

Fri, 24 Jul 2020 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sports Council double amount events increases hosting State National International Championships
चंडीगढ़। यूटी खेल विभाग की स्पोर्ट्स काउंसिल ने खेल एसोसिएशन को स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया है। यह राशि भी दोगुनी मिलेगी।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में खेल सचिव केके यादव, वित्त सचिव हरीश नायर, डीपीआई स्कूल रुबिंदरजीत सिंह बराड़ के अलावा खेल निदेशक तेजदीप सिंह सैनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अब सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्तर की चैंपियनशिप के लिए वित्तीय सहायता 15 हजार की जगह 30 हजार, नॉर्थ जोन और ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए 50 हजार की जगह एक लाख, नेशनल चैंपियनशिप के लिए मिलने वाली राशि 1.5 लाख से बढ़ाकर 3 लाख और इंटरनेशनल चैंपियनशिप या टूर्नामेंट के आयोजन की राशि 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किट मनी भी बढ़ाई
चंडीगढ़ प्रशासन के उन कर्मचारियों की किट मनी भी 800 से 1600 रुपये बढ़ा दी गई है, जो ऑल इंडिया सर्विस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं, कमेटी की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए योग्यता और अनुभव के आधार पर जल्द ही जूनियर कोच की नियुक्त की जाएगी। स्पोर्ट्स काउंसिल ने कोच को इनसेंटिव भी देने का निर्णय लिया है, ताकि भर्ती हो चुके कोच को बरकरार रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed