आदिल बेदी देश के बाद विदेशों में भी बना रहा मुकाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो देश ही नहीं विदेशों में भी अपने खेल की छाप छोड़ रहा है। इस गोल्फर का एकसाथ चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। ये सभी टूर्नामेंट यूएसए में खेले जाएंगे। जिनमें सेन डिएगो मास्टर्स, जूनियर वर्ल्ड कप, वर्ल्ड जूनियर मास्टर्स, जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप शामिल है।
सभी टूर्नामेंट अमेरिका के विभिन्न शहरों के जाने माने गोल्फ कोर्स पर होंगे। इन इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में विश्व के 600 से अधिक बेहतरीन गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। जिनमें सिटी से आदिल बेदी एकमात्र गोल्फर भाग ले रहा है। पिछले साल खेले गए विभिन्न गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर आदिल का चयन अमेरिका में टूर्नामेंट के लिए हुआ है।
नंबर वन गोल्फर का खिताब
देश के विभिन्न शहरों के गोल्फ कोर्स पर खेली गई चैंपियनशिप जीतने के लिए इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से आदिल बेदी को जूनियर वर्ग में नंबर 1 का खिताब मिल चुका है।
रोजाना हो रही प्रैक्टिस
विवेक हाई स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र आदिल बेदी एक साथ चार इंटरनेशनल टूर्नामेंट में खेलने के लिए काफी उत्साहित है। आदिल के अनुसार वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। सीजीए में वह कोच जैसी ग्रेवाल की देखरेख में रोजाना प्रैक्टिस करता है।
सुबह एक्सरसाइज से दिमाग और शरीर स्वस्थ रहता है
आदिल बेदी गोल्फ के साथ-साथ पढ़ाई में भी अव्वल है। वह सुबह स्कूल जाने से पहले रनिंग करता है। स्कूल के बाद शाम को वार्मअप और शाम को दो से तीन घंटे गोल्फ खेलता है। आदिल के अनुसार सुबह जल्दी उठने के कई फायदे हैं। इससे दिमाग फ्रेश तो रहता ही है साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है।