फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports centers of 14 sports will open in Punjab for the first time after Corona Pandemic

पंजाब: कोरोना काल के बाद पहली बार 14 खेलों के स्पोर्ट्स सेंटर होंगे शुरू, 25 से 28 मई तक होंगे ट्रायल

Mon, 23 May 2022 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 May 2022 09:33 PM IST
सार

जालंधर के स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स का ट्रायल 25 व 26 मई को होगा, इसमें केवल अंडर 17 व 18 आयु वर्ग के लड़के हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Sports centers of 14 sports will open in Punjab for the first time after Corona Pandemic
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना काल के बाद पहली बार पंजाब में खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खेल विभाग 14 खेलों के स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। 25 से 28 मई तक खेल सेंटरों में दाखिले के लिए ट्रायल शुरू होंगे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजाब में ट्रायल के लिए 23 स्थानों को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन


जालंधर में स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल, हंस राज स्टेडियम और सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 खेलों के सेंटर में दाखिले शुरू होंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से ट्रायलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इनमें अंडर 14, 17 और 19 में ट्रायल किया जाएगा। जालंधर के स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स का ट्रायल 25 व 26 मई को होगा, इसमें केवल अंडर 17 व 18 आयु वर्ग के लड़के हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन


बाकी समूह जिलों के अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों के ट्रायल होंगे। खिलाड़ियों के लिए आवास का भी प्रबंध किया गया है। स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल, तैराकी, फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, वेट लिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। हंसराज स्टेडियम में कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के ट्रायल होंगे। इसी प्रकार सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ी हॉकी के लिए अपना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों की योग्यता के ये होंगे मानक

  • खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त हो
  • जिला, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्थान होना अनिवार्य
  • खिलाड़ी को अपने जिले के सेंटर में ट्रायल देगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed