फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speeding truck collided with auto, one killed, six injured

Chandigarh News: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, छह जख्मी

Sat, 25 Mar 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck collided with auto, one killed, six injured
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव सरसीणी के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर लगने से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, छह व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान श्यामलाल टंडन पुत्र सुरता वासी जीरकपुर के तौर पर हुई है जबकि जख्मियों की पहचान काजल पत्नी अंकित, हिमांशु (5), माही (1) सुशीला (45) सभी निवासी भबात, राधा (21) पत्नी रामकिशन वासी पंचकूला सहित ऑटो चालक शामिल हैं। काजल निवासी भबात ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने बेटा, बेटी व सास के साथ ऑटो में अंबाला से लालड़ू की ओर आ रहे थे। हमारे अलावा ऑटो में दो अन्य व्यक्ति भी सवार थे। जैसे ही ऑटो गांव सरसीणी के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस कारण ऑटो में सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने श्यामलाल टंडन को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने फरार अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed