{"_id":"6ac40cfe9916ce91150eae49","slug":"speeding-pickup-hits-three-people-case-registered-against-driver-chandigarh-news-c-71-1-mli1017-147654-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन को मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: तेज रफ्तार पिकअप ने तीन को मारी टक्कर, चालक पर मामला दर्ज
विज्ञापन
ओल्ड अंबाला रोड पर हुआ हादसा, दो महिलाएं और डिलीवरी बॉय घायल; पेड़ और पिकअप के बीच फंसी मोटरसाइकिल
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र से गुजरते ओल्ड अंबाला-कालका रोड पर रविवार को तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार राजेश कुमार निवासी गांव चौवला, जगाधरी, जिला यमुनानगर और पैदल जा रही दो महिलाएं रिंकी देवी व अनीता निवासी गांव सनोली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में एक डिलीवरी बॉय भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप चालक नितिन निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 125(बी), 324(4) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया।
पेड़ और पिकअप के बीच फंसी मोटरसाइकिल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर जा रहे तीन लोगों को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक मोटरसाइकिल पिकअप और पेड़ के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दोनों महिलाओं और डिलीवरी बॉय के पैरों समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। डिलीवरी बॉय की एक टांग में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है।
मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एएसआई सुलखन सिंह ने पिकअप चालक नितिन (22) को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।