{"_id":"6837700ff91e471d3701fa4f","slug":"speeding-ktm-driver-hits-bullet-while-overtaking-one-dies-on-the-spot-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : तेज रफ्तर केटीएम चालक ने ओवरटेक करते हुए बुलेट में मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत; दो पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : तेज रफ्तर केटीएम चालक ने ओवरटेक करते हुए बुलेट में मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत; दो पीजीआई रेफर
Thu, 29 May 2025 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 01:50 AM IST
सार
हादसे में केटीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केटीएम सवार दूसरे व्यक्ति और बुलेट सवार की हालत गंभीर है। दोनों का पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर 29 में साईं मंदिर के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें एक केटीएम और बुलेट की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में केटीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केटीएम सवार दूसरे व्यक्ति और बुलेट सवार की हालत गंभीर है। दोनों का पीजीआई में इलाज चल रहा है। मृतक की हेड इंजरी से मौत हुई है।
विज्ञापन
मृतक की हादसे में टांग भी टूट गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के साथ रामदरबार निवासी मिंटू सवार था। मिंटू केटीएम के पीछे बैठा था और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिंटू की टांग पर कई जगह फ्रैक्चर आया। तीनों ने हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट चकनाचूर हो गए। पुलिस बुलेट चालक की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाने के एसएचओ सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फॉरेंसिक टीम और सीएफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने घटनास्थल को कॉर्डन ऑफ कर जांच कर रही थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई घटना की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि केटीएम सवार सेक्टर 29 की तरफ से सेक्टर 29/30 लाइट पॉइंट की तरफ आ रहा था, जबकि बुलेट सवार सेक्टर 29/30 लाइट पॉइंट से से सेक्टर 29 की तरफ से आ रहा था। इस दौरान तेज़रफतर से चला रहे केटीएम चालक ने ओवरटेक करते हुए बुलेट चालक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों केटीएम बाइक लगभग 30-35 मीटर घिसटती हुई चली गईं।
पुलिस ने तीनों को तुरंत सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां केटीएम चालक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मृतक के साथ बैठे व्यक्ति और बुलेट सवार की हालत गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों घायल कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे।