{"_id":"62ae38b1b0953e4f1a39bcdd","slug":"speeding-car-hit-the-bicycle-two-cousins-died-chandigarh-news-pkl454066780","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने साइकिल को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने साइकिल को मारी टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-43 में जिला अदालत के पीछे शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कजहेड़ी निवासी राज किशोर (40) और बिट्टू सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा।
राज किशोर और बिट्टू दोनों चचेरे भाई थे और मूूलरूप से बिहार के रहने वाले थे। चंडीगढ़ में दोनों राज मिस्त्री का काम करते थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने राज किशोर के भतीजे कजहेड़ी निवासी अजीत कुमार की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस किया है। पुलिस घटनास्थल के पास चौराहों और लाइट प्वाइंटों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की गाड़ी नंबर की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया राज किशोर के भाई ने सेक्टर-37 में एक कोठी के निर्माण कार्य का ठेका ले रखा था। राज किशोर और बिट्टू सिंह कोठी का निर्माणकार्य कर रहे थे। शनिवार सुबह 8 बजे दोनों एक ही साइकिल पर सवार होकर सेक्टर-37 में काम करने जा रहे थे। जब वह जिला अदालत के पीछे सेक्टर-42/43 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे में दोनों के उनके सिर पर गंभीर चोट आई जबकि साइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर जा रहे सेक्टर-42 पुलिस क्वाटर्स में रहने वाले पुलिसकर्मी ने उन्हें देखकर तुरंत पुलिस को कॉल की। सूचना पाकर मौके पर एक एंबुलेंस और पीसीआर टीम पहुंची और दोनों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण सिर में लगी गंभीर चोट बताई जा रही है।
विज्ञापन
साइकिल ट्रैक का करते इस्तेमाल तो बच सकती थी जान
पुलिस ने बताया राज किशोर और बिट्ट सिंह मुख्य सड़क पर साइकिल चला रहे थे इसलिए वह हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा यदि दोनों साइकिल ट्रैक का इस्तेमाल करते तो उनकी जान बच सकती थी। पुलिस ने कहा आरोपी वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार साइकिल सवारों को साइकिल ट्रैक पर चलने के लिए जागरूक भी करती रहती है। साथ ही मुख्य सड़कों पर साइकिल चलाने से रोकती है।