फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speeding car hit a motorcycle, two injured

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो जख्मी

Sun, 19 Mar 2023 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit a motorcycle, two injured
मोहाली। फेज-6 स्थित घोड़ेवाले चौक के पास मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को एक कार सवार ने टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर जख्मी हैं। उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया है। वहीं, थाना फेज-1 की पुलिस ने शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता सुखमनदीप सिंह वासी गांव चूहड़ चक्क, जिला मोगा ने बताया कि वह और उसका दोस्त करनवीर सिंह वासी बलाचौर जिला नवांशहर खरड़ की एक सोसायटी में किराए पर रहते हैं। वह आईटी की ट्रेनिंग के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 17 मार्च को सुबह करीब साढ़े छह बजे जा रहे थे। जब वह फेज-6 स्थित घोड़ेवाला चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में मारी। इस कारण वह सड़क पर गिर गए। हादसे में उन्हें काफी चोटें लगीं। मोटरसाइकिल का भी काफी नुकसान हो गया। वहीं, कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

सुखमनदीप सिंह की रीढ़ का होगा ऑपरेशन
हादसे में सुखमनदीप सिंह की रीढ़ पर चोट लगी है। इस कारण उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। रविवार को उसका ऑपरेशन होगा। वहीं, करनवीर सिंह के जबड़े और सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed