फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speeding car collided with tree, one killed, three injured

तेजरफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक की मौत तीन घायल

Mon, 23 May 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Speeding car collided with tree, one killed, three injured
चंडीगढ़। सेक्टर-33 में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने पेड़ में टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस के अनुसार चालक ने शराब पी रखी थी। मृतक की पहचान सेक्टर-33 निवासी गुरइकबाल सिंह (50) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट कार सवार चार लोग रात करीब 12 बजे अपने घर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-33 स्थित मार्केट के पास मोड़ पर पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ में जा टकराई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत चारों को सेक्टर-32 के अस्प्ताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान चालक गुरइकबाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। एक की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed