फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special training program for AAP agents

'आप' को काउंटिंग से पहले चतुराई की ट्रेनिंग

Thu, 15 May 2014 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 11:08 PM IST
विज्ञापन
special training program for AAP agents

वोटों की गिनती से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के एजेंटों को एक विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी गई। इसमें एजेंटों को बताया गया कि काउंटिंग के दौरान उन्हें किन-किन बातों पर नजर रखनी है।

विज्ञापन


यदि उन्हें कोई गड़बड़ी दिखती है तो उन्हें कैसे विरोध जताना है। काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की गाइडलाइंस को विशेष ध्यान रखना होगा।

यह ट्रेनिंग कार्यकर्ताओं को पार्टी के सेक्टर 21 स्थित कार्यालय में दी गई। इसके लिए पार्टी के वालंटियर को बुलाया गया। वालंटियरों ने तीन बैच में उन्हें ट्रेनिंग दी। यह ट्रेनिंग दोपहर तीन बजे शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


ट्रेनिंग के दौराए उन्हें एक बुकलेट भी बांटी गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जीत उन्हीं की होगी। इस बार बदलाव की बयार है। सब बदलाव को ही चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम चंडीगढ़ पहुंची गुल पनाग
आम आदमी पार्टी की कैंडिडेट गुल पनाग देर शाम करीब सात बजे चंडीगढ़ पहुंच गई थी। उन्होंने ट्विट करते हुए कहा कि वे इलेक्शन कमीशन की गाइडलाइंस पढ़ रही हैं।


एजेंटों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि गुल पनाग मुंबई से चंडीगढ़ पहुंची थी। इससे पहले वे वाराणसी चुनाव में व्यस्त थीं। वहां पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पक्ष में जमकर प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed