फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special train with migrant workers, lockdown, coronavirus

मोहाली और अमृतसर से 1200-1200 प्रवासी घर रवाना, पंजाब से अब तक 75 हजार मजदूर लौटे

Tue, 12 May 2020 05:15 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/लुधियाना/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/लुधियाना/अमृतसर Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 12 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Special train with migrant workers, lockdown, coronavirus
ट्रेन रवाना हुई बिहार - फोटो : अमर उजाला

मोहाली से मंगलवार को एक स्पेशल ट्रेन बिहार के छपरा को रवाना हुई। मोहाली में फंसे बाहरी राज्यों के लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए चलने वाली यह छठी ट्रेन है। इस स्पेशल ट्रेन में 1201 श्रमिकों को भेजा गया है। इस मौके पर जहां लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया गया था, वहीं, ट्रेन में सवार लोगों के बच्चों के लिए स्पेशल चॉकलेट मुहैया करवाई गई। 

विज्ञापन


इस ट्रेन से रवाना हुए लोगों के चेहरों पर रौनक थी। उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया। वहीं, जिला प्रशासन ने जिले में रह रहे लोगों को विश्वास दिलाया है कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। जिन लोगों ने वापस जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। उन्हें प्रशासन की तरफ से घर भेजा जाएगा। इसके लिए सारा इंतजाम किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिहार जाने के लिए जिन लोगों ने प्रशासन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया था। उन्हें प्रशासन की तरफ से स्क्रीनिंग के लिए जिले में स्थापित 8 केंद्रों पर बुलाया गया था। स्क्रीनिंग के बाद सभी लोगों को स्पेशल बसों से स्टेशन पहुंचाया गया। जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को पैक फूड, पानी के अलावा बिस्कुट मुहैया करवाए गए। स्टेशन पर सोशल डिस्टेंस कायम रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर मार्किंग से लेकर अन्य सभी इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारी भी लोगों को इस बारे में जागरूक कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

160 छात्रों को लेकर 6 बसें लेह रवाना

दूसरी तरफ मोहाली जिले से 160 छात्रों को लेकर 6 स्पेशल बसें लेह के लिए रवाना हुई। इस मौके पर प्रशासन के सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। इस सफर में आने वाला पूरा खर्च प्रशासन की ओर से उठाया जाएगा। वहीं, अन्य सुविधाएं भी प्रशासन की ओर से ही मुहैया करवाई जा रही हैं।

लुधियाना: 63 श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 75 हजार प्रवासी गए
पंजाब से प्रवासी मजूदरों का पलायन का सिलसिला लगातार जारी है। प्रवासियों को घरों तक पहुंचाने के लिए रेलवे की तरफ से स्पेशल श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही है। रेलवे के फिरोजपुर मंडल की तरफ से मंगलवार तक 63 श्रमिक स्पेशल ट्रेन को चलाया गया है। इन ट्रेनों से 75 हजार प्रवासी अपने घरों को लौटे हैं। 

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल के मुताबिक 15 श्रमिक स्पेशल ट्रेन बिहार, 41 श्रमिक स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश, 4 श्रमिक स्पेशल ट्रेन झारखंड, 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश तथा 1 श्रमिक स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ के लिए भेजी जा चुकी है। अभी तक लगभग 75,000 इन ट्रेन में सफर कर अपने घरों को लौट चुके है। 

मंगलवार को फिरोजपुर मंडल से कुल 13 श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया। इसमें जालंधर सिटी से 5 ट्रेनें गया, गोरखपुर, गोंडा (2 ट्रेन) तथा बेतिया को रवाना हुई। वही लुधियाना से 06 ट्रेनें सीतामढ़ी, प्रतापगढ़ , रायबरेली, हरदोई, उन्नाव व अमेठी गईं। अमृतसर से 02 ट्रेनें मऊ और चंपा गई है। 

मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को फिरोजपुर मंडल ने 50वीं श्रमिक स्पेशल ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया था। उन्होंने श्रमिकों को राष्ट्र का आधार स्तंभ की संज्ञा देते हुए बताया कि इनको सकुशल उनके मूल निवास स्थान तक पहुंचाने के लिए फिरोजपुर मंडल पूर्ण प्रतिबद्धता से अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन कर रहा है। 

अमृतसर: 1200 मजदूर आजमगढ़ रवाना
अमृतसर रेलवे स्टेशन से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर एक विशेष ट्रेन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ रवाना हुई। अब तक पांच विशेष रेलगाड़ियों में लगभग छह हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश व बिहार स्थित उनके घरों को भेजा जा चुका है। इन सभी मजदूरों को पंजाब सरकार ने रेलवे का टिकट खरीदकर दिया। 

एसडीएम विकास हीरा ने बताया कि मजदूरों के लिए खाने और अन्य सामान का प्रबंध समाज सेवी संगठनों ने किया है। खाने के साथ-साथ मजदूरों को फ्रूटी और पानी की बोतलें भी दी गई हैं। मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन से चलती रहेंगी। घर जाने के लिए पंजाब सरकार की साइट पर अप्लाई करने वाले मजदूरों को फोन कर रेलवे स्टेशन पर बुलाया जाता है। घर भेजने से पहले सभी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed