{"_id":"f1c405f8e4cc53c4578bc0878ea46714","slug":"special-train-from-chandigarh-to-haridwar-for-ardh-kumbh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज अर्द्ध कुंभ के लिए आज से चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज अर्द्ध कुंभ के लिए आज से चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्ध कुंभ में स्नान करने के लिए हरिद्वार आने व जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। 14 जनवरी को अर्द्ध कुंभ का पहला स्नान है।
विज्ञापन
इसके लिए रेलवे ने मेला स्पेशल चलाने का आदेश दिया है। इस स्पेशल ट्रेन का लाभ ट्राइसिटी के लोगों को वीरवार को ही मिलेगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ से देहरादून तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04309 चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दिन में एक बजे रवाना होगी। ट्रेन 7:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रूढ़की के रास्ते हरिद्वार तक जाएगी।
विज्ञापन
जबकि वीरवार को ही गाड़ी संख्या 04308 हरिद्वार से शाम 7.50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 12:25 तक पहुंचेगी।