फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train for chhath puja aur diwali festival

छठ पूजा और दीवाली के लिए दौड़ेगी ये स्पेशल ट्रेन

Wed, 26 Aug 2015 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 26 Aug 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
special train for chhath puja aur diwali festival

दीवाली और छठ पूजा पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। यात्रियों को भीड़ से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ से भी स्पेशल पूजा रस एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


हालांकि ट्रेन का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। लेकिन स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रेलवे बहुत जल्द ट्रेनों की लिस्ट जारी करेगा। हालांकि वर्तमान में चलने वाली ट्रेनों में दिवाली और छठ पूजा को लेकर लोग धड़ल्ले से टिकट बुक करवा रहे हैं।
विज्ञापन


यही कारण है कि पूरब की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट ज्यादा है। एक दो ट्रेनें ऐसी हैं जिनके स्लीपर कोच में अभी भी सीटें खाली हैं।

इस बार चंडीगढ़ से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

special train for chhath puja aur diwali festival

स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि अभी तक रेलवे दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन अमृतसर-लुधियाना और अंबाला से करता था। ऐसे में चंडीगढ़, कालका समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए अंबाला स्टेशन पर जाना पड़ता था।

स्टेशन पर यात्रियों की पहले से भीड़ ज्यादा होने के कारण अधिकांश यात्रियों की ट्रेन छूट जाती थी। इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने चंडीगढ़ से भी स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

ट्रेनों में मौजूदा स्थिति

special train for chhath puja aur diwali festival

रेल अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर से चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के स्लीपर में 83 वेटिंग हैं। जबकि अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस 256, शहीद एक्सप्रेस में 206, चंडीगढ़ से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर में सीटें उपलब्ध हैं।

ऊंचाहार एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट 58 है। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में भी सीटें खाली हैं। कालका से चलकर साईं नगर शिरड़ी जाने वाली ट्रेन में 78 वेटिंग है। अधिकारियों ने बताया कि कालका मेल में भी सीटें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed