फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Talk With Haryana CM Manohar Lal During Jan Aashirwad Yatra

Exclusive: सीएम मनोहर लाल बोले- 'भूपेंद्र हुड्डा बचेंगे नहीं कहीं न कहीं तो फंसेंगे ही'

Sat, 24 Aug 2019 10:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Aug 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
Special Talk With Haryana CM Manohar Lal During Jan Aashirwad Yatra
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीएम मनोहर लाल - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिस तरह से मुकदमों से घिरे हुए हैं, उसे देख कर नहीं लगता कि उनके बचने की कोई संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी विषयों को देखें तो सीबीआई, हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट सभी जगह पूर्व सीएम पर केस चल रहे हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- मान कौरः उम्र 103 साल, जज्बा इतना कि दुनिया में फहरा रहीं तिरंगा, अब पीएम मोदी करेंगे सम्मानित
विज्ञापन


इन हालातों में कहीं न कहीं अवश्य फंसेंगे। अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात अमर उजाला के साथ बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने रथ के ऊपर जाकर जनता के साथ भी यही बात साझा की। मनोहर लाल अपने चुनावी भाषणों में भी यह दोहरा रहे हैं कि एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में है और दूसरा जेल जाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Exclusive: भूपेंद्र हुड्डा भाजपा में शामिल होंगे या नहीं, हरियाणा प्रभारी अनिल जैन ने कही बड़ी बात


विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का यह बयान मायने रखता है, क्योंकि अभी तक मीडिया के सवालों के जवाब में सीएम यह कहते आए हैं कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। हमारे पास जो कागजात आते हैं हम जांच एजेंसियों को सौंप देते हैं। अब यह निर्णय न्यायपालिका का है कि आगे क्या होना है।

यही नहीं वे जनता को यह आश्वासन भी दे रहे हैं कि हम किसी को बख्शेंगे नहीं। पी चिदंबरम को सीबीआई द्वारा हिरासत में लिए जाने पर भी मनोहर ने कहा कि जो भी गलत करेगा, वह नहीं बचेगा। कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों की मंशा ठीक नहीं थी, जिसका फल उन्हें मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed