फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special software will be Developed for Haryana assembly

एक क्लिक पर सामने होगा विधानसभा का 54 साल पुराना इतिहास, 28 भाषाओं में मिलेगी जानकारी

Fri, 07 Feb 2020 01:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 Feb 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Special software will be Developed for Haryana assembly
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के विधानसभा का 54 साल पुराना इतिहास अब लोगों के सामने होगा। इस दौरान कई जानकारियां एक क्लिक करते ही लोगों के सामने होंगी। हरियाणा विधानसभा इस संदर्भ में एक खास सॉफ्टवेयर तैयार करवा रहा है। जिसके अंतर्गत हरियाणा विधानसभा की तमाम जानकारियों को इस पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


 विधानसभा का ये सर्च इंजन सॉफ्टवेयर मुंबई व पुणे की एक सॉफ्टवेयर कपंनी तैयार करेगी। कंपनी ने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव राजेंद्र नांदल, अतिरिक्त सचिव सुभाष शर्मा व संयुक्त सचिव नरेण दत्त समेत अन्य अफसरों के समझ इस संदर्भ में एक डेमो भी पेश किया।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि उनका प्रयास है कि हरियाणा विधानसभा का भी उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की तर्ज पर तकनीकी आधुनिकीकरण करके साफ-सुथरी व पारदर्शी प्रकिया अपनाई जाए, ताकि हरियाणा विधानसभा की गिनती देश की सर्वश्रेष्ठ विधान सभाओं में हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा एक ऐसा सर्च इंजन सॉफ्टवेयर बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से हरियाणा विधानसभा की पिछले 54 वर्षों की संपूर्ण जानकारी लोगों को उपलब्ध होगी। इस कंपनी का गूगल सहित अन्य प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ अनुबंध है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने छह माह की अवधि में हरियाणा विधानसभा के सारे रिकॉर्ड को कॉपी करके सर्च इंजन सॉफ्टवेयर बनाने और इसे सुचारू रूप से क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया है।

गुप्ता ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगभग 28 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी और हरियाणवी भाषा को भी इसमें शामिल किया जाएगा। कंपनी के अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट लिखित रूप से विधानसभा सचिवालय में उपलब्ध करवाने और विधानसभा के आईटी सेल को कंपनी के अधिकारियों से तालमेल करने के लिए कहा गया है। 

ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि कंपनी को हरियाणा के गठन से लेकर आज तक की विधानसभा की संपूर्ण जानकारी और विधायकों को विधायी प्रक्रिया की पूरी जानकारी भी सॉफ्टवेयर में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, विधायकों को विधायी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रदान के लिए भी कंपनी द्वारा एक ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed