फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Rules Committee in Chandigarh Golf League will keep an eye on the activities of active players

Chandigarh News: चंडीगढ़ गोल्फ लीग में स्पेशल रूल्स कमेटी सक्रिय, खिलाड़ियाें की गतिविधियों पर रखेगी नजर

Tue, 17 Sep 2024 06:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Special Rules Committee in Chandigarh Golf League will keep an eye on the activities of active players
चंडीगढ़। चार सप्ताह तक चलने वाली चंडीगढ़ गोल्फ लीग का आयोजन 11 सितंबर से चंडीगढ़ गोल्फ कोर्स पर किया जा रहा है। लीग अब क्वालीफाइंग राउंड में पहुंच चुकी है। इसको देखते हुए आयोजकों की ओर से अनुशासनात्मक कमेटी की सक्रिय टीम को मैदान पर उतार दिया गया है, जो कि गोल्फ कोर्स पर टीमों के खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखेंगी। यह कमेटी मैदान के दौरान पूरे दिन की खेल गतिविधियों का जायजा लेकर कमेटी को सौंपेगी। पिछले साल चंडीगढ़ गोल्फ लीग के दौरान दो टीमों के सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो लड़ाई में बदल गई थी, जिसमें टीमों के बीच मारपीट और हाथापाई भी हुई थी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इस साल लीग के आयोजकों ने कड़े नियम वाली अनुशासनात्मक कमेटी को तैनात किया है।
विज्ञापन

लीग के डायरेक्टर ब्रैंडन डिसूजा ने बताया कि पिछले साल टीमों के बीच हुए विवाद से सबक लेते हुए खिलाड़ियों की दिक्कत-परेशानियों को सुनने के लिए रूल कमेटी बनाई गई है। अगर कोई विवाद होता है तो इसके लिए जिम्मेदार खिलाड़ियों की टीमों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि लीग सुचारू तरीके से चलाने के लिए टीमों के मालिकों को लिखित में नियम बता दिए गए हैं। इस लीग में 21 टीमें हैं और 378 खिलाड़ी लीग-कम-नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। हर टीम में 18 खिलाड़ी शामिल हैं। टीमों को राउंड रॉबिन चरण में तीन समूहों में विभाजित करके मैच करवाए जा रहे हैं। विजेता टीमों के बीच कुल पुरस्कार राशि 34 लाख रुपये रखी गई है। जो कि पिछले साल की इनामी राशि के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन

सोमवार के मुकाबलों के नतीजे
सोमवार को खेले गए मुकाबलों में पंजाब एसेस की टीम ने टी बर्ड्स की टीम को 5-2 के पॉइंट के अंतर से मात दी है। वहीं, अन्य मुकाबलों में सुल्तान ऑफ स्विंग ने मोक्षा रॉयलस की टीम को 6-1 से मात दी है। इसके अलावा सिंगनेचर केएलवी और सीडी की टीम के बीच खेला गया मुकाबला 3.5-3.5 के साथ टाई रहा। हंटिंग हॉक्स की टीम ने चंडीगढ़ ग्लाइडेर्ट्स की टीम को 5.5-1.5 के स्कोर से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed