फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special Offer for Calling of Audience for Ramlila

रामलीला में दर्शक बुलाने के लिए गजब का ऑफर

Tue, 23 Sep 2014 03:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 23 Sep 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Special Offer for Calling of Audience for Ramlila

रामलीला देखने वालों के लिए खुशखबरी है। बड़ा परदा पर रामानंद सागर की रामायण भी देखिए और इनाम भी पाइए। खास इनाम यह है कि रामलीला के अंतिम दिन सही जवाब देने वाले प्रतिभागी को गैस का मुफ्त कनेक्शन मिलेगा।

विज्ञापन


यह फैसला श्री रामलीला कमेटी फेज-1 रामदरबार ने लिया है। श्री रामलीला कमेटी रामदरबार की ओर से नवरात्र में हर रोज परदा पर रामानंद सागर का रामायण दिखाया जाएगा। रामदरबार के अरुणिता गैस के सामने ग्राउंड में हर रोज यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


स्क्रीन 15 गुण 27 फीट के क्षेत्र का होगा। हर रोज शाम में पांच सीडी दिखाई जाएगी। हर सीडी के बाद कमेटी की ओर से अनाउंसर को प्रश्न दिए जाएंगे। अनाउंसर दर्शकों से प्रश्न पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नों के जवाब देने वालों को मौके पर ही पुरस्कार दिए जाएंगे। इन पुरस्कारों में गैस की लाइटर, पाइप गैस से संबंधित सामान दिए जाएंगे। रामलीला कमेटी के संरक्षक रमण कुमार गुप्ता कहना है कि तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बटन दबाते ही जल उठेगा रावण

Special Offer for Calling of Audience for Ramlila

बटन दबाते ही जल उठेगा रावण। श्री रामलीला कमेटी रामदरबार ने इस बार इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले दहन कराएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

दशहरा का आयोजन हल्लोमाजरा के ग्राउंड में आयोजित होगा। दशहरा में मनमोहक दृश्य होंगे। कुश्ती, निहंगों का गतका देखने लायक होगी। पंजाब का प्रसिद्ध भंगड़ा पर दर्शक मोहत होंगे।

भोले नाथ की आकर्षक झांकी होगी...

रामलीला कमेटी की चेयरमैन मीना गुप्ता का कहना है कि खास आकर्षण होगा भगवान भोलेनाथ की झांकी। बैल पर सवार बाबा भोलेनाथ ग्राउंड में पहुंचेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। 55 फीट का रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले होंगे।

बटन दबाते ही पुतले के अंदर स्पार्किंग होगी। स्पार्किंग होने के कारण आग लगेगी और रावण मेघनाद और कुंभ कर्ण जलने लगेगा। रावण के मुंह और कान से लाल अंगारे और लपटें निकलेगी। भयानक दृश्य होगा। इसकी म्युजिक भी उसी अंदाज में होगा।

डीआईजी ने जारी की गाइडलाइन

Special Offer for Calling of Audience for Ramlila

रामलीला पर सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को डीआईजी एएस चीमा के नेतृत्व में शहर की 54 कमेटियों के साथ बैठक हुई। जिसमे सभी कमेटियों के पदाधिकारियों और पुलिस अधिकािरयों ने बैठक ली इस बैठक में रामलीला कमेटियो और संबंधित अधिकारियों को आयोजन के लिए कुछ गाइडलाइन भी जारी की

  • सभी रामलीला कमेटियों के चारो तरफ बेरिगेडस होने चाहिए।
  • सभी रामलीला में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए और वीडियो ग्राफर होने चाहिए
  • पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए उनमे टोकन सिस्टम लागू किया जाए
  • आग बुझाने के लिए पुख्ता प्रबंध होने चाहिए
  • सभी आयोजन स्थल में आपातकालिन और हेल्पलाइन नंबर डिस्पले होने चाहिए
  • रामलीला में अश्लील सीन दिखाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed