{"_id":"af4106d8d512f5bc0b6d1e5aa96fd112","slug":"special-number-will-be-allot-to-pet-dog-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलानः अब हर पालतू कुत्ते को अलॉट होगा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलानः अब हर पालतू कुत्ते को अलॉट होगा नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप अपने डॉग का नाम चाहे कुछ भी रखे लेकिन उसकी पहचान एक सरकारी नंबर होगा। यह नंबर नगर निगम की ओर से जारी किया जाएगा और उसके रिकार्ड में हमेशा दर्ज रहेगा।
विज्ञापन
मेयर पूनम शर्मा के कहने पर अधिकारियों ने यह प्रस्ताव तैयार किया है। इसे मंगलवार को निगम कमिश्नर भावना गर्ग की मंजूरी के बाद लागू कर दिया जाएगा।
प्रस्ताव के अनुसार हर पालतू कुत्ते के गले में पट्टा होना जरूरी है क्योंकि यह नंबर उसी पट्टे पर होगा। इसके अलावा इससे पता करने में भी आसानी होगी कि किस डॉग का लाइसेंस जारी हुआ है।
विज्ञापन
इस समय शहर में 15 हजार पालतू कुत्ते हैं, लेकिन सिर्फ 4455 डॉग ही निगम के पास रजिस्टर्ड हैं। इसके रजिस्ट्रेशन की फीस मात्र 200 रुपये है।
अब पालतू कुत्तों के संबंध में नियमों को लागू करवाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी डॉग्स का रजिस्ट्रेशन जरूर हो।
- पूनम शर्मा, मेयर