{"_id":"6228b55d5da7d862a037c61f","slug":"special-laddu-prepared-by-a-sweet-shop-in-ludhiana-for-punjab-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab election 2022: लुधियाना में बना जीत का 'महा लड्डू', प्रत्याशी के हारने पर पैसे होंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab election 2022: लुधियाना में बना जीत का 'महा लड्डू', प्रत्याशी के हारने पर पैसे होंगे वापस
Wed, 09 Mar 2022 07:46 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Mar 2022 07:46 PM IST
सार
नरिंदर पाल सिंह लवली ने बताया कि हर बार नतीजों से पहले लड्डू और मिठाइयों की प्री-बुकिंग होती थी। इस बार ऑर्डर ज्यादा हैं। मिठाई बनाने में टीम रात दिन लगी है।
विज्ञापन
जीत के लड्डू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर नेताजी की धड़कने तेज हो चुकी हैं...विचार आता है हार होगी या जीत। जीत मिली तो अपने समर्थकों को लड्डू खिलाएंगे। पंजाब के लुधियाना में एक स्वीट हाऊस ने महा लड्डू तैयार किया है। खास बात यह है कि अगर उम्मीदवार हार जाता है तो स्वीट हाऊस पैसे वापस करेगा।
विज्ञापन
पंजाब चुनाव का रिजल्ट 10 मार्च को आना है। अपनी जीत का दावा करने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हर राजनीतिक दल ने अलग-अलग मिठाई की दुकानों पर ऑर्डर दे दिया है। लुधियाना शहर की छह सीटों पर उम्मीदवारों के समर्थकों ने ऑर्डर देना शुरू कर दिया है। दुकानदार भी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
हलवाई एसोसिएशन के प्रधान और लवली स्वीट्स के मालिक नरिंदर पाल सिंह लवली ने एक पांच किलो का महा लड्डू तैयार किया है। उनके पास महा लड्डू का ऑर्डर आएगा तो उसे सेल किया करेंगे। ऑर्डर को पूरा करने में टीम जुटी है।
विज्ञापन
इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिखाया है। अब देखना यह है कि गुरुवार को किस पार्टी के पक्ष में नतीजे आते हैं। नरिंदर पाल सिंह लवली ने बताया कि हर बार नतीजों से पहले लड्डू और मिठाइयों की प्री-बुकिंग होती थी। इस बार ऑर्डर ज्यादा हैं। मिठाई बनाने में टीम रात दिन लगी है।
उन्होने कहा कि पांच से सात क्विंटल के ऑर्डर आ चुके हैं और इस बार 15 क्विटंल की तैयारी है। पिछली बार ऑर्डर पूरा नहीं हो सका था। मगर इस बार उम्मीदवार ज्यादा है और ऑर्डर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर ऑर्डर बुक कराने वाले का उम्मीदवार चुनाव हार जाता है तो उसके पैसों को वापस कर दिया जाएगा।
लुधियाना में 14 केंद्रों पर होगी मतगणना
लुधियाना की 14 विधानसभा सीटों की मतगणना गुरुवार को होगी। प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 14 केंद्र तैयार हैं। मतगणना में 882 कर्मचारियों और अधिकारी डटे रहेंगे। यह माना जा रहा है कि शहर की छह सीटों के परिणाम दोपहर तक आ सकते हैं जबकि देहात की सीटों के परिणाम आने में कुछ समय लग सकता है।
हर राउंड के बाद रिटर्निंग अफसर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर आंकड़े फीड करेंगे। मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने 14 पर्यवेक्षक भी तैनात किए हैं। लुधियाना जिले में 175 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। हर मतगणना केंद्र में 14-14 टेबल लगाए गए हैं। एक बार में 14 बूथों की ईवीएम मशीनें खोली जाएंगी। अगर ईवीएम के आंकड़ों पर कोई आपत्ति होती है तो उम्मीदवार के एजेंट रिटर्निंग अफसर के पास अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद वीवीपैट की पर्चियों की गिनती की जा सकेगी।