{"_id":"ec9fe9d4d805fb33d66a6511c0926f03","slug":"special-gift-for-poor-women-on-occasion-of-raksha-bandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को खास तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Tue, 25 Aug 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन के मौके पर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता गरीब महिलाओं को खास तोहफा देंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के तहत 31 अगस्त तक पंचकूला की 18 से 70 साल की गरीब महिलाओं का बीमा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बीमा खर्च के 10 रुपये विधायक फंड से दिया जाएगा जबकि दो रुपये खाताधारकों की ओर से जमा करवाए जाएंगे। इसी तरह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी बचत खाता धारकों को 330 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का जीवन बीमा किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला के सभी निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों में खाते खोले जाएंगे। जिला के अग्रणी बैंक पंजाब नेशनल बैंक के एसएस पॉल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर महिलाओं को जिला में महिला पुलिस थाना का उद्घाटन कर शहर की महिलाओं को उपहार देंगे।
विज्ञापन
इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले जाएंगे। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, शिवालिक बोर्ड के सदस्य बीबी सिंघल, विरेंद्र गर्ग, संजय आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाल व डीबी सोनी भी उपस्थित थे।