{"_id":"5807086c4f1c1b672c704111","slug":"special-demand-of-anarkali-suits-on-karwa-chauth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बार करवा चौथ पर एक स्पेशल चीज की सबसे ज्यादा डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार करवा चौथ पर एक स्पेशल चीज की सबसे ज्यादा डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ
करवाचौथ महिलाओं का पसंदीदा त्यौहार है। इस दिन वे सजती संवरती हैं, इसलिए त्यौहार पर इस बार एक खास चीज की सबसे ज्यादा डिमांड रही। शादीशुदा महिलाएं तो सजती संवरती ही हैं साथ ही में कुवांरी लड़कियों में भी खासा उत्साह होता है। ड्रेस से लेकर आभूषणों तक की खरीदारी त्योहार से एक महीना पहले ही शुरू कर देती हैं।
मंगलवार को करवाचौथ की खरीददारी का अंतिम दिन होने के कारण मार्केट में काफी भीड़ रही। कोई महिला कपड़े खरीदती दिखाई दी तो कोई मेहंदी लगवाती। कोई आभूषण खरीदती दिखाई दी तो कोई खाने की सामग्री। इस अवसर पर सेक्टर 19 के नूरदीप कलेक्शन के मालिक अरविंदर सिंह बेदी ने बताया कि महिलाओं में करवाचौथ के लिए हर ड्रेसेज में दो रंगों का कॉम्बिनेशन बहुत ज्यादा प्रचलन में है। मार्केट में स्टिच्ड साड़ियों का भी काफी ट्रेंड चल रहा है जिसे बांधना नहीं पड़ता केवल पहनना पड़ता है।
ऐसी साड़ी बहुत ही आकर्षक ढंग से स्टिच होती है। ये लो और डेकोरेटिव बैक्स, हाल्टर नेक्स पर बेस्ड होती हैं। इसके अलावा मार्केट में लहंगा चोली की भी काफी डिमांड है। वहीं सलवार सूट्स में हैवी कढ़ाई वाले सूट महिलाओं की पहली पसंद हैं। इसके अलावा अनारकली सूट्स, प्लाजो और शरारे भी काफी प्रचलन में हैं। ज्वेलरी के बारे में सेक्टर 19 के विनोद ने बताया कि इस बार गोल्ड ज्वेलरी सेट की बहुत डिमांड रही। वहीं व्हाइट स्टोन व कलर्ड स्टोन्स और

Trending Videos
ग्लास बैंगल्स और लाख की चूड़ियों का चलन
करवा चौथ
आज के जमाने में भी लाख की चूड़ियों का महत्व बरकरार है। करवाचौथ और दीपावली के त्योहार पर इन चूड़ियों की काफी डिमांड रहती है। सेक्टर 19 में ड्रेसेज के अनुसार लाख की डिजाइनर चूड़ियां मिल रही हैं।
स्किन टोन के साथ करें मेकअप
सेक्टर 21 के एक पार्लर की नेहा ने बताया कि करवाचौथ पर अलग दिखने के लिए महिलाएं अपनी ड्रेस के अनुरूप मेकअप करें। 45 वर्ष से ऊपर की महिलाएं लाइट मेकअप कर सकती हैं। वहीं पटियाला सूट के साथ चोटी, अनारकली सूट्स के साथ पफ करके वालों के करल बनाएं जा सकते हैं।
इस बार करवाचौथ पर महिलाएं और युवतियां सोने के गहनों के बजाये कृत्रिम ज्वेलरी में लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन को ज्यादा पसंद किया। पंचकूला सेक्टर-15, 7, व 9 की मार्केट में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानें काफी सजीं।
महिलाएं अपनी पसंद की ज्वेलरी सस्ते दामों पर खरीदे हुए दिखाई दीं। इस मौके पर ब्यूटी पार्लर भी पूरी तरह से फुल रहे। महिलाओं को मेहंदी लगवाने के लिए सौ से दो सौ रुपये तक खर्च करने पड़े।