{"_id":"61c2a8852c81182397430dd4","slug":"special-conversation-with-union-minister-gajendra-singh-shekhawat-regarding-punjab-assembly-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजेंद्र सिंह शेखावत से खास बातचीत: पंजाब में इस बार आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, कैप्टन के साथ गठबंधन से हम जीत के नजदीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजेंद्र सिंह शेखावत से खास बातचीत: पंजाब में इस बार आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, कैप्टन के साथ गठबंधन से हम जीत के नजदीक
Wed, 22 Dec 2021 10:02 AM IST
ajay kumar
रघु आदित्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
रघु आदित्य, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Dec 2021 10:02 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी पंजाब में 2022 विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस व सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल संयुक्त के साथ लड़ेगी। हालांकि अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब चुनाव प्रभारी बनाया है। अमर उजाला ने उनसे बातचीत की। शेखावत ने कहा कि इस बार पंजाब में चुनाव नतीजे चौंकाने वाले आएंगे।
विज्ञापन
जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : facebook/mpjodhpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत का मानना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। पिछले चुनाव में भाजपा कुछ सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन इस बार वह पहले से ज्यादा सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन के बाद हमारे नतीजे बेहतर होंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में शेखावत ने कहा कि पंजाब चुनाव में उनको संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका वे पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि सूबे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से भाजपा ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस वहां नुकसान में चल रही है और आम आदमी पार्टी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली है। कैप्टन के साथ सीटों के बटवारे पर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए। सारा रोडमैप तैयार है।
विज्ञापन
पंजाब भाजपा में चल रही गुटबाजी और मुख्यमंत्री के दावेदार से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि अभी इस तरह की चर्चा का वक्त नहीं है। भाजपा में मुख्यमंत्री आलाकमान नहीं, विधायक दल तय करता है। पार्टी में गुटबाजी की बात को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय कार्यकर्ताओं की सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य से कांग्रेस सरकार को हटाने की है। इसके लिए वे कांग्रेस राज में जनता के साथ हो रहे अत्याचार, बच्चों के साथ हो रहे दुष्कर्म समेत सरकार की तमाम नाकामियों पर जनता को जागरुक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों के चयन के मापदंड क्या होंगे, इस पर शेखावत ने कहा कि भाजपा ही आम कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का मौका देती है। पंजाब में भी ऐसा ही होगा लेकिन वे नाम ऐसे होंगे कि कांग्रेस को रात की नींद आना बंद हो जाएगी तो आम आदमी पार्टी चक्कर खा जाएगी। हम जमीन से जुड़े मजबूत लोगों को मैदान में उतारेंगे। यही बात कैप्टन साहब ने भी कही है। इस तरह हमारा गठजोड़ कांग्रेस, शिअद व आप पर भारी पड़ेगा और हम 101 प्रतिशत यह चुनाव जीतेंगे।
शिअद के साथ गठबंधन टूटने से होने वाले नुकसान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि साथ हमने नहीं, अकाली दल ने छोड़ा है। गठबंधन टूटने के बाद माना जा रहा था कि इससे हमें पंजाब में नुकसान होगा लेकिन वर्तमान हालात बताते हैं कि कृषि कानूनों की वापसी और कैप्टन संग गठबंधन के बाद हम जीत के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं। ...तो सीटों के तालमेल की घोषणा में देरी क्यों हो रही है? इस पर शेखावत बोले-सीटों का तालमेल जीत की संभावना के मद्देनजर सीट टू सीट तय किया जा रहा है। उपयुक्त समय पर इसके बारे में घोषणा की जाएगी।
कैप्टन को मिल सकती हैं एक तिहाई सीटें
हालांकि अभी सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा होनी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि पंजाब में बीजेपी 70 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस को 35 सीटें मिलेंगी। बची हुई 12 सीटें सुखदेव सिंह ढींढसा के संयुक्त अकाली दल के हिस्से में जाने की उम्मीद जताई जा रही है। शिरोमणि अकाली दल के एनडीए में रहते बीजेपी कभी 23 सीटों से ज्यादा पर चुनाव नहीं लड़ पाई है लेकिन इस बार बदली हुई स्थिति में उसका दावा 70 सीटों पर है। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर चुनाव होना है, जिनमें 34 सीटें अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व हैं।