फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special conversation with former Army Chief VP Malik on Kargil Vijay Diwas

कारगिल विजय दिवस: वीपी मलिक बोले- सेना पहले से सशक्त हुई, चीन या पाक... सभी से भिड़ने में सक्षम

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
ajay kumar योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
सार

पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने कहा कि 24 साल में हमारे देश की सेना आत्मनिर्भर बनी है। जवानों के बातचीत के साधन भी हाईटेक हो गए हैं। हमारे देश में हथियार भी आधुनिक हैं... अब हम किसी से भी टक्कर ले सकते हैं। वहीं सीमा तक सेना को पहुंचने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Special conversation with former Army Chief VP Malik on Kargil Vijay Diwas
पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीपी मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे देश की सेना अब पहले से सशक्त हो गई है। कारगिल की सीमा पर बहुत विकास हुआ है। कारगिल के आसपास सभी जगह रोड बन गई हैं। सेना को पहुंचने में अधिक समय नहीं लगेगा। अब हमारे देश की तरफ कोई भी आतंकवादी ताकतें आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करेंगी। सभी बार्डर एरिया की सड़कें बनी है। इससे हमारी सेना किसी भी इमरजेंसी में आसानी से सीमा तक पहुंच सकती है। अमर उजाला से कारगिल विजय दिवस पर विशेष बातचीत के दौरान पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने यह बात कही। 

विज्ञापन


पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीपी मलिक ने कहा कि 24 साल में हमारे देश की सेना आत्मनिर्भर बनी है। जवानों के बातचीत के साधन भी हाईटेक हो गए हैं। हमारे देश में हथियार भी आधुनिक हैं... अब हम किसी से भी टक्कर ले सकते हैं। वहीं सीमा तक सेना को पहुंचने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगेगा।
विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान समेत सभी देशों से मुकाबला करने में भारत की सेना सक्षम हो गई हैं। जल, थल और वायुसेना को भी हाईटेक हथियार और विमानों से लैस किया गया है। कारगिल के युद्ध के समय जो हमारे देश के जवानों ने बलिदान दिया है, उनके शौर्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।  देश के जवानों ने हमेशा युद्ध में अपना शौर्य दिखाया है। उन्होंने देश के लिए सभी चीजों का त्याग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब आधुनिक हथियार होने से सेना टक्कर ले सकेंगी

अब देश की सेना के पास अत्याधुनिक हथियार मौजूद हैं। उन्हें किसी से टक्कर लेने में दिक्क्त नहीं होगी। कारगिल के समय हमारे पास आधुनिक हथियार नहीं थे। इसके बाद हमारी सेना ने दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया और जीत दर्ज की। 24 साल में देश की सेना सशक्त और हथियारों से लैस हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की इकोनॉमी के साथ साइंस और टेक्नोलॉजी को और मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed