फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special bus service for girl students in haryana

बेटियों को नए साल पर सरकार का विशेष तोहफा

Wed, 30 Dec 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Dec 2015 08:35 PM IST
विज्ञापन
special bus service for girl students in haryana

नया साल शुरू होने से पहले ही हरियाणा सरकार ने प्रदेश की हजारों बेटियों को बहुत विशेष तोहफा दे दिया है। कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए विशेष बसें चलाने की दिशा में पहल करते हुए परिवहन विभाग ने हरियाणा के पांच जिलों में विशेष बस सेवा की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पहले चरण में पांच जिलों में यह पहल की गई है। साल 2016 में प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह की बस सेवा मुहैया कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने कहा कि छात्राओं को सुलभ और सुरक्षित परिवहन सेवा मुहैया कराने के लिहाज से महिला सुरक्षा गार्ड की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं। जल्द पांचों जिलों में बसों में महिला सुरक्षा गार्ड की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन विभाग ने पहले चरण में फरीदाबाद, पलवल, नूंह, अंबाला तथा पंचकूला में विशेष बस सेवा की शुरुआत की गई है। साल 2016 में प्रदेश के अन्य सभी जिलों में भी महाविद्यालयों /तकनीकी महाविद्यालयों पढ़ने वाली छात्राओं को विशेष बसों की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।


इस संबंध में शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग से सभी जिलों में विशेष बसों की जरूरत संबधी रिपोर्ट मांगी गई है। प्रदेशवासियों को नव वर्ष-2016 की अग्रिम बधाई देते हुए पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में नए वर्ष में पीपीपी आधार जल्द ई-टिकटिंग सेवा आरंभ करने बारे में भी आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed