{"_id":"28d8bffd5bf0fc23dbfb5c5ecf3cb74c","slug":"special-bus-service-for-college-girl-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों की सुरक्षा की दिशा में कदम उठाते हुए सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए ये खास तोहफा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, सरकार ने राज्य भर के कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। पहले चरण में हर शहर में छात्राओं के आने जाने के लिए खास बस होगी, जिसमें केवल छात्राएं ही सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग इलाकों में विशेष बस के संचालन के लिए टाइमिंग भी तय करने के निर्देश दे दिए गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि छात्राओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इससे पढ़ाई के लिए शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने में होने वाली दिक्कतें दूर हो जाएंगी। शुरुआती दौर में सभी जिलों में एक-एक बस मुहैया करवाई जाएगी। अभी तक प्रदेश भर में छात्राओं के लिए अलग बस सेवा का प्रावधान नहीं था।
यूटी के लिए बनेगा मुफ्त पास
परिवहन मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 60 किलोमीटर के दायरे में हरियाणा के शहरों में रहने वाली छात्राओं को अब चंडीगढ़ स्थित शैक्षणिक संस्थानों में आने जाने के लिए फ्री बस पास की सुविधा मिलेगी।
इसके लिए जल्द ही आदेश जारी कर दिए जाएंगे। अब तक यह सुविधा नहीं होने से पंजाब यूनिवर्सिटी व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में आने के लिए छात्राओं को खर्च वहन करना पड़ रहा था।