फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special arrangements for navratra fest in mansa devi mandir

नवरात्र पर मनसा देवी मंदिर में होंगे खास इंतजाम

Wed, 18 Mar 2015 07:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 18 Mar 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
special arrangements for navratra fest in mansa devi mandir

श्री माता मनसादेवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियां की जा रही हैं। इस बार मेले में बोर्ड की ओर से किसी प्रकार का पास जारी नहीं किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को ही ड्यूटी पास मिलेंगे।

विज्ञापन


यह बात पंचकूला उपायुक्त एवं श्री माता मनसादेवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक विवेक आत्रेय ने 21 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले नवरात्र मेले के इंतजामों की समीक्षा करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, यातायात सुविधाएं, सफाई और सूचना प्रसारण केंद्र आदि प्रबंधों की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान पॉलीथीन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई दुकानदार इसका प्रयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पंचकूला पुलिस उपायुक्त हामिद अख्तर, एडीसी एवं नगर निगम आयुक्त व बोर्ड के सीईओ एसपी अरोड़ा, संपदा अधिकारी महाबीर कौशिक और नगराधीश राधिका सिंह आदि मौजूद थे।


मेले में होगी खास लाइटिंग
मेले के दौरान मंदिर परिसर को इस बार खास लाइटिंग से सजाया जाएगा। इस बार चंडीगढ़ के डेकोरेर्ट्स मंदिर परिसर को सजाएंगे। इसके लिए सोमवार को सड़कों की सफाई की गई, जबकि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर के बाहर झूले भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed